Move to Jagran APP

Fitness Mantra In Meerut: जब सेहत की बात हो तो आलस्य छोड़िए और योग से नाता जोड़िए

Fitness Mantra मेरठ में वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड के प्रधानाचार्य और मेरठ सहोदय स्कूल कांप्लेक्स महान के सचिव जीपी सिन्हा योग को लेकर बहुत अधिक गंभीर हैं। वह अपनी पत्नी के साथ नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं। इसका उन्‍हें लाभ भी मिल रहा है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 08:30 AM (IST)
Fitness Mantra In Meerut: जब सेहत की बात हो तो आलस्य छोड़िए और योग से नाता जोड़िए
मौसम सर्दी का हो या गर्मी का, सुबह पांच बजे जीपी सिन्हा की नींद खुल जाती है।

मेरठ, [विवेक राव]। Fitness Mantra हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह स्वस्थ रहें। कभी बीमार न पड़ें। लेकिन यह केवल सोचने भर से संभव नहीं हो सकता है। इसके लिए हमें अपनी दिनचर्या को भी अनुशासित रखना होगा। साथ ही आहार से लेकर व्यवहार तक को सही रखना होगा। कोविड -19 के आने के बाद लोग अपने शरीर को लेकर और अधिक सतर्क हुए। योग, व्यायाम, प्राणायाम और ध्यान में समय देना शुरू किया है। जिसकी वजह से बहुत से परिवार में सुबह की शुरुआत योगाभ्यास से होने लगा है। इसका लाभ भी लोगों को हो रहा है। वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड के प्रधानाचार्य और मेरठ सहोदय स्कूल कांप्लेक्स महान के सचिव जीपी सिन्हा योग को लेकर बहुत अधिक गंभीर हैं। वह अपनी पत्नी के साथ नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं।

loksabha election banner

सुबह पांच बजे छोड़ देते हैं बिस्तर

सर्दी हो या गर्मी सुबह पांच बजे जीपी सिन्हा की नींद खुल जाती है। सुबह साढ़े पांच बजे वह अपनी पत्नी के साथ योग करते हैं। घर पर ही योग का पूरा अभ्यास करते हैं। सबसे पहले 15 से 20 मिनट प्राणायाम करते हैं। फिर 40 मिनट योगासन करते हैं। वह नियमित तौर पर भ्रस्तिका, अनुलोम- विलोम, कपालभाति व भ्रामरी प्राणायाम करते हैं। योगासन में पहले सूक्ष्म व्यायाम करते हैं। फिर दोनों लोग सूर्य नमस्कार की सभी क्रियाओं को करते हैं। चक्रासन,पदमासन, तड़ासन, वृक्षासन, नटराज आसन, पदमासन, गोमुख आसन, व्रजासन भी करते हैं।

हर परेशानी से राहत

जीपी सिन्हा बताते हैं कि जब से हम लोगों ने योगाभ्यास करना शुरू किया, कई तरह की बीमारियों से बचाव कर पाए हैं। योग करने से शरीर में फ्लेक्सिबल हो जाता है। जोड़ों में दर्द खत्म हो जाता है। मांसपेशियों में ताकत आती है। पाचन तंत्र ठीक रहता है, सांस की भी कोई परेशानी नहीं रहती है। योग और प्राणायाम का बहुत बड़ा लाभ है, इसलिए बच्चों को भी प्रेरित करता हूं कि कोई न कोई आसन करें। अगर एक बार यह दिनचर्या का हिस्सा बन गया तो फिर कई तरह की बीमारियों से भी बचाव हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.