Fitness Mantra In Meerut: यह सेहत का मामला है, आप सुबह और शाम टहलना तो शुरू कीजिए
Fitness Mantra सुमनेश सुमन सुबह छह बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। गर्मी हो या ठंड सुबह और शाम दोनों समय वह नियमित रूप से टहलने जाते हैं। पांच किलोमीटर वह पैदल चलते हैं। रात में खाना खाने के बाद भी वह भी टहलते हैं।
मेरठ, [विवेक राव]। Fitness Mantra सेहत सही रहे। इसके हर कोई फिक्रमंद रहता है। इसके लिए कोई जिम का सहारा लेता है। तो कोई शारीरिक व्यायाम करता है या फिर योग और प्राणायाम। कोविड के आने के बाद लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति और भी सचेत हुए हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे हैं, जो कोविड से पहले से ही नियमित रूप से शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए कोई न कोई अभ्यास करते रहे हैं। जिससे वह खुद को फिट रख रहे हैं। कवि सुमनेश सुमन ने जबसे होश संभाला, सुबह और शाम नियमित तौर पर वाकिंग करते रहे हैं। आज उन्होंने इसे साझा भी किया है।
सुबह छह बजे छोड़ देते हैं बिस्तर
सुमनेश सुमन सुबह छह बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। गर्मी हो या ठंड सुबह और शाम दोनों समय वह नियमित रूप से टहलने जाते हैं। पांच किलोमीटर वह पैदल चलते हैं। रात में खाना खाने के बाद भी वह भी टहलते हैं। साथ ही कुछ समय ध्यान भी लगाते हैं। वह कहते हैं कि दिन भर भागदौड़ करना होता है। ऐसे में सुबह उठने और कुछ समय पैदल चलने से सुबह की ताजी हवा मिल जाती है। शरीर में स्फूर्ति भी बनी रहती है। इससे वजन पर जहां नियंत्रण रहता है, बीपी और शुगर जैसी समस्या भी नहीं रहती है। वह बताते हैं कि छोटी सी आयु में पहले सिवाया गांव में थे तो बाहर टहलते थे, अब मोदीपुरम में टहलते हैं। चार से पांच किलोमीटर पैदल चलना पूरी तरह से दिनचर्या में शामिल हो चुका है। एक तरह से पैदल चले बगैर अधूरापन लगता है।
पैदल चलने का फायदा बहुत है
सुबह पैदल चलना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस समय अगर आप बाहर नहीं जा सकते हैं, घर के पास और छह पर भी टहल सकते हैं। डाक्टर तनुराज सिरोही कहते हैं कि रोजाना 30 मिनट वाक करने से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। पैदल चलने से कोलेस्ट्राल, ब्लडप्रेशर,शुगर, तनाव आदि से भी राहत मिलती है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए भी पैदल चलना उपयोगी होता है। ठंड में बचते हुए इस समय पैदल चला जा सकता है।