Fitness Mantra In Meerut: पिछले 30 साल से नियमित दिनचर्या से रखा है सेहत का ध्यान, जानिए इनकी फिटनेस का राज
Fitness Mantra अपनी सेहत के प्रति मेरठ में लोग लगातार जागरूक बने हुए हैं। यही कारण है कि यहां एनएएस डिग्री कालेज के कार्यालय अधीक्षक अभिषेक भाटिया ने पिछले 30 साल से अपनी दिनचर्या को नियमित रखा है। वे सुबह जल्दी उठ जाते हैं।
मेरठ, [विवेक राव]। Fitness Mantra सेहत सही रखने के लिए दिनचर्या को नियमित रखना जरूरी है। बहुत से लोग कोविड के बाद अपनी सेहत को लेकर और भी सजग हुए और योग और व्यायाम करने लगे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शुरू से ही अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद रहे हैं। एनएएस डिग्री कालेज के कार्यालय अधीक्षक अभिषेक भाटिया ने पिछले 30 साल से अपनी दिनचर्या को नियमित रखा है। उन्होंने अपनी दिनचर्या को साझा भी किया है।
सुबह 6 बजे उठते हैं अभिषेक
अभिषेक रोज सुबह 6 बजे बिना किसी अलार्म के उठ जाते हैं। इसके बाद चार किलोमीटर पैदल चलते हैं। जिसमें तेज चलना और दौड़ना शामिल है। इसके साथ ही कई आसन भी करते हैं। रोज 100 बार रस्सी भी कूदते हैं। जैन नगर पार्क में तो कभी घर पर ही अपने गार्डन में योग अभ्यास करते हैं। अभिषेक बताते हैं कि लाकडाउन में भी मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से मजबूत बने रहने के लिए वह नियमित योग और अभ्यास करते रहें हैं। दिनभर में करीब आठ से 10 किलोमीटर वह पैदल चलते हैं।
इस तरह की दिनचर्या से शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है।वरन मानसिक शांति और स्फूर्ति भी मिलती है। नियमित योग करने से इस बदलते मौसम में भी काफी लाभ मिलता है। कई तरह की बीमारियों से भी बच पाया। वह बताते हैं कि यदि किसी दिन भी किसी कारण से सुबह की वाक नहीं कर पाता तो उस दिन लगता है कि कुछ छूट गया हो। वह अन्य सभी को अपने शारीरिक क्षमता के अनुसार योग या कोई न कोई शारीरिक अभ्यास करते रहना चाहिए। अगर कोई खेल पसंद है तो उसे भी करना चाहिए।
जल्दी सोना जल्दी उठना
अभिषेक अपनी फिटनेस के लिए जल्दी सोने और जल्दी उठने को भी उपयोगी बताते हैं। वह अमूमन रात 10 बजे सो जाते हैं। इसके बाद सुबह जल्दी उठने के बाद भी पूरे दिन ताजगी बनी रहती है।