Move to Jagran APP

Fitness Mantra In Meerut: फ‍िट रहना है तो कीज‍िए सूर्य नमस्‍कार, फिर देखिए चमत्‍कार

Fitness Mantra योग के जानकारों की माने तो सूर्य नमस्कार से मानसिक शारीरिक और आत्मिक बल बढ़ता है। शरीर हल्का और फुर्तीला भी रहता है। आंखों की ज्योति भी बढ़ती है। शरीर के कई बीमारियां भी ठीक हो सकती हैं। सूर्य नमस्कार में 10 से 12 आसन होते हैं।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 07:21 AM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 07:21 AM (IST)
Fitness Mantra In Meerut: फ‍िट रहना है तो कीज‍िए सूर्य नमस्‍कार, फिर देखिए चमत्‍कार
एनएएस इंटर कालेज के शिक्षक दीपक शर्मा

मेरठ, [विवेक राव]। साल 2020 को कोविड के लिए तो याद किया जाएगा। साथ ही इस साल को स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर लोगों में आई जागरूकता को लेकर भी याद किया जाएगा। जिसमें हमने अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत कुछ सीखा। पहले जो वक्त हम अपने लिए नहीं देते थे। वह वक्त अपने लिए भी देने लगे। पहले जिन लोगों ने अपनी दिनचर्या में योग को शामिल नहीं किया था। वह अब योग को शामिल कर चुके हैं। मेरठ में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक व एनएएस इंटर कालेज के शिक्षक दीपक शर्मा ने आज अपनी दिनचर्या को साझा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि नियमित रूप से सूर्य नमस्कार Surya Namaskar और योग की कई क्रियाएं करने से उन्‍हें काफी लाभ मिल रहा है।

loksabha election banner

सुबह 5 बजे उठ जाते हैं दीपक शर्मा

जागृति विहार में रहने वाले दीपक शर्मा सुबह पांच बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। फिर डेढ़ से दो लीटर गर्म पानी पीते हैं। सोने से लेकर जागने के तरीके को लेकर भी उन्होंने एक नियम बनाया है। बिस्तर से उठते समय दाहिने और करवट लेकर ही उठते हैं। आंख खोलने से पहले वह दोनों हाथों को रगड़कर फिर उसे आंख पर रखते हैं। इससे उनकी आंखों को लेकर कोई समस्या नहीं रही है। कंप्‍यूटर पर अधिक देर तक काम करने की वजह से उन्हें कमर दर्द की समस्‍या रहती थी। इसके लिए धनुरासन, भुजंगासन, उर्धवमुखासन करते हैं। इससे उन्‍हें कमरदर्द से राहत मिली है।

हर रोज सूर्य नमस्कार

दीपक शर्मा बताते हैं कि वह रोज सूर्य नमस्कार, भ्राह्मरी, अनुलोम -विलोम, वज्रासन के साथ पीटी भी करते हैं। सूर्य नमस्कार से उनमें सकारात्मक ऊर्जा का एक तरह से संचार होता है। इसमें आसन, प्राणायाम का लाभ मिलता है। इसके अभ्यास से फेफड़े के भीतर शुद्ध प्राणवायु का प्रवेश होता है।

ये मिलता है सूर्य नमस्कार से

योग के जानकारों की माने तो सूर्य नमस्कार से मानसिक, शारीरिक और आत्मिक बल बढ़ता है। शरीर हल्का और फुर्तीला भी रहता है। आंखों की ज्योति भी बढ़ती है। शरीर के कई बीमारियां भी ठीक हो सकती हैं। सूर्य नमस्कार में 10 से 12 आसन होते हैं। इसे धीरे- धीरे बढ़ा सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.