Move to Jagran APP

मेरठ में पहली बार होगा जिनसहस्त्रनाम महार्चना व महायज्ञ

शहर में पहली बार चार दिवसीय जिनसहस्त्रनाम महार्चना एवं विश्व शांति महायज्ञ होगा। 18 से 21 जनवरी तक इसका आयोजन वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित त्यागी हॉस्टल में होगा। इसकी जानकारी दुर्गाबाड़ी सदर स्थित जैन मंदिर में गुरुवार को जैन संत आचार्य वसुनंदी जी महाराज ने पत्रकार वार्ता में दी। आचार्य वसुनंदी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर जरूर बनना चाहिए। यह करोड़ों भारतीयों की आस्था का केंद्र है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 08:00 AM (IST)
मेरठ में पहली बार होगा जिनसहस्त्रनाम महार्चना व महायज्ञ
मेरठ में पहली बार होगा जिनसहस्त्रनाम महार्चना व महायज्ञ

मेरठ । शहर में पहली बार चार दिवसीय जिनसहस्त्रनाम महार्चना एवं विश्व शांति महायज्ञ होगा। 18 से 21 जनवरी तक इसका आयोजन वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित त्यागी हॉस्टल में होगा। इसकी जानकारी दुर्गाबाड़ी सदर स्थित जैन मंदिर में गुरुवार को जैन संत आचार्य वसुनंदी जी महाराज ने पत्रकार वार्ता में दी। आचार्य वसुनंदी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर जरूर बनना चाहिए। यह करोड़ों भारतीयों की आस्था का केंद्र है।

loksabha election banner

संत श्री ने बताया कि इसमें सर्व अंतराय, कर्म विनाशक, बुद्धि विकासक, व्यापार वृद्धिकारक होगा। विपिन कुमार जैन ने बताया कि यह विधान वर्ष का अभिनंदन और मनोकामना पूरी करने का सुखद अवसर सभी श्रावकों को प्रदान करेगा। महाराज श्री ने कहा कि मानव जीवन को हमें सार्थक बनाना है। यह पर्वत से गिरती नदी के समान गतिमान है। ¨हसा, चोरी, झूठ, कुशील और परिग्रह में मनुष्य संलिप्त रहता आया है। मनुष्य के जीवन में धर्म और ध्यान को सुई की नोंक के बराबर भी स्थान नहीं मिल पा रहा हैे। संतों के चरणों में बैठने से प्रवृत्ति संतों सी हो जाती है। महार्चना के लिए त्यागी हॉस्टल में विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। मुनि संघ प्रवक्ता सुनील जैेन ने बताया कि कार्यक्रम रोजाना सुबह 6.30 बजे से जिन अभिषेक और शांतिधारा से शुरू होंगे। रोजाना लकी ड्रॉ भी निकाले जाएंगे। 18 जनवरी को भाव भक्ति नृत्य प्रतियोगिता और 19 जनवरी को भजन सम्राट रूपेश जैन की भजन संध्या होगी। इस दौरान राकेश जैन, सोनिया जैन, कपिल जैन, संजय जैन, प्रेमचंद जैन, रंजीत जैन, दिनेश जैन, अंकुर जैन, अरुण जैन, प्रमोद जैन, राजेंद्र जैन, सुभाष जैन, प्रिंस जैन, अक्षत आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.