लिसाड़ी गेट क्षेत्र में छेड़छाड़ को लेकर जमकर बवाल,फायरिंग और पथराव
छेड़छाड़ को लेकर मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों में खूब पथराव हुआ और इस दौरान फायरिंग भी की गई।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 11:52 AM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 11:52 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार को छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने किया विरोध
जानकारी के मुताबिक लक्खीपुरा निवासी युवक का सुहेल गार्डन निवासी अपने चाचा के घर आना-जाना है। आरोप है कि उक्त युवक सुहेल गार्डन की महिलाओं व युवतियों को बुरी नजर से देखता है। मंगलवार को युवक पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। उस वक्त तो युवक वहां से चला गया,लेकिन थोड़ी देर बाद करीब 20 लोगों को साथ लेकर पहुंचा और कई घरों पर पथराव कर दिया। स्थानीय लोगों ने भी जवाब में पत्थर बरसाए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपित पक्ष के एक युवक ने कई राउंड फायर किए। सूचना पर पुलिस पहुंची,लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। काफी संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर लोगों ने तहरीर दी।
शादी में छेड़छाड़ पर बखेड़ा
कंकरखेड़ा स्थित विवाह मंडप में शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ को लेकर बवाल हुआ। आरोपित दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को दौड़ा कर पीटा। जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक महिला का सिर भी फट गया। बरात बक्सर से आई थी। आरोप है कि खाना खाने के दौरान दूल्हा पक्ष के कुछ युवकों ने दुल्हन पक्ष की युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें