विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: Delhi-Meerut Expressway के काशी टोल प्लाजा पर फायरिंग, BJYM के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद हुई घटना

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 20 Jul 2026 02:33 PM (GMT+05:30)

मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम के बाद फायरिंग और जानलेवा हमले का मामला ...और पढ़ें

HighLights

  1. काशी टोल प्लाजा पर भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यक्रम के बाद घटना।

  2. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, आरोपितों की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के काशी टोल प्लाजा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत कार्यक्रम के बाद फायरिंग और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।

आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर पहले कार चढ़ाने का प्रयास किया गया और फिर अवैध तमंचे से फायरिंग की गई। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा की युवा शाखा) के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के आगमन पर काशी टोल प्लाजा पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने और रोहित मिश्रा के वहां से रवाना होने के बाद करीब 12:30 बजे श्वेतांक त्यागी पुत्र संजय त्यागी निवासी जागृति विहार, थाना मेडिकल, मेरठ अपने साथी मनीष तोमर के साथ टोल प्लाजा पर मौजूद थे।

आरोप है कि इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल रहे राहुल अधाना निवासी गंगानगर, अवनीश निवासी सकौती, प्रवीण शर्मा तथा मारुति फ्रॉन्क्स कार के चालक से श्वेतांक की पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कार चालक ने श्वेतांक पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान राहुल अधाना ने अवैध तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली श्वेतांक को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद आरोपित कार समेत मौके से मेरठ की ओर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपितों की तलाश में जुटी है। 

यह भी पढ़ें- Delhi-Meerut Expressway के काशी टोल प्लाजा पर भाजपाइयों के वाहनों के कारण लगा लंबा जाम, यात्रियों को हुई परेशानी

यह भी पढ़ें- 15 दिन की अनुमति मांगी, लेकिन 20 दिन में भी पूरा नहीं हुआ मेरठ के पुल की मरम्मत का काम; लोगों को हो रही परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।