प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, खाली कराए आसपास के मकान
मेरठ के साईंपुरम में भीषण आग लग गई। प्लास्टिक की पट्टी व अन्य सामान बनाने वाली फैक्ट्री में आग से सारा सामान राख हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 01:40 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 01:40 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के साईंपुरम में प्लास्टिक की पट्टी व अन्य सामान बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए आसपास के मकानों को खाली करा दिया। दमकल की कई गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
कोई जनहानि नहीं
साईंपुरम निवासी अंकित ने बताया कि फैक्ट्री में गुरुवार सुबह अचानक आग लगनी शुरू हो गई। काफी समय से उसमें सामान बंद पड़ा था। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। धुएं ने क्षेत्र के आगोश में ले लिया है। सीएफओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें