यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुलंदशहर में जूते के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान,तीन घंटे में पाया काबू
दीपावली की रात को बुलंदशहर में एक जूते के शोरूम के पीछे बने दो मंजिला गोदाम में आग लग गई। ...और पढ़ें

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। बुलन्दशहर निवासी संजय गर्ग का सिकन्दराबाद में कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला खत्रिबाडा में जूते के शोरूम है। पीछे ही गोदाम है। गुरुवार की देर रात में जूते के शोरूम के पीछे बने दो मंजिला गोदाम में आग लग गई। चंद मिनटों में आग से विकराल रूप ले लिया। रिहायशी इलाके के बीच गोदाम की आग से आसपास अफरा तफरी मच गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दीपावली पर आगजनी की घटनाएं बागपत और शामली में भी हुई हैं। शामली में एक रूई की दुकान में आग से काफी नुकसान हुआ है तो वहीं बागपत में खोखो में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। हालांकि दोनों की जगह दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पर लिया था।
आसपास मच गई दहशत
सिकंदराबाद में आग लगने की सूचना पर पहुची पुलिस ने आसपास के मकानों को खाली कराया और दमकल टीम को बुलाया। लेकिन दमकल टीम करीब 45 मिनट बाद पहुची। जिस कारण आग की लपटें आसमान तक छूने लगी और आसपास दहशत व्याप्त हो गई। टीम ने आसपास लोगों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया। इसी दौरान गोदाम की छत गिर पड़ी।जबकि गोदाम के पड़ोस में रहने वाले हनी शर्मा के मकान में तपिश से दीवार दरक गई। शोरूम तक आग पहुंच गई।
तीन घंटे में पाया काबू
तीन घंटे की मशक्कत के बाद तड़के आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक आग से गोदाम व शोरूम में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के पीछे शोर्ट सर्किट होने की सम्भावना जताई गई है। उधर, आसपास के तीन मकानों में आग की तपिश से दीवार दरकने व टाइल्स चटक गई है। रात के बाद सुबह तक भी मकानों में तपिश की समस्या बनी हुई है। मकानों में तपिश के कारण लोगों में अब डर है। दीपावली पर आग लगने का खतरा हमेशा की बना रहता है। ऐसे पर्व पर हमें सावधानी बरतनी चाहिए।
