Move to Jagran APP

साथी सिपाही ने पीटा, फिर फंदे पर लटकाया

संवाद सूत्र बाजना(मथुरा) नौहझील

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 02:05 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 02:05 AM (IST)
साथी सिपाही ने पीटा, फिर फंदे पर लटकाया

साथी सिपाही ने पीटा, फिर फंदे पर लटकाया

loksabha election banner

मेरठ, जेएनएन। मथुरा के नौहझील थाने में तैनात सिपाही आशीष कुमार ने खुदकुशी नहीं की थी। साथी सिपाही ने शराब के नशे में आशीष को जमकर पीटा और फिर फंदे पर लटका दिया। पोस्टमार्टम में आशीष के शरीर पर चोटों के आठ निशान पाए गए है। पुलिस ने साथी सिपाही रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव बटावली निवासी आशीष कुमार (25) नौहझील थाने में सिपाही थे। वह कस्बा स्थित केनरा बैंक के पीछे विपिन कुमार पाठक के आवास में किराए पर रहते थे। इसी थाने में तैनात सिपाही रोहित धनगर भी उनके साथ रहता था। गुरुवार सुबह कमरे में आशीष का लटका शव मिला था। पिता रविंद्र कुमार ने हत्या की आशंका जताई थी। कमरे के हालात भी इसी ओर इशारा कर रहे थे। पोस्टमार्टम में आशीष के शरीर पर चोटों के आठ निशान मिलने पर शक गहराया। पुलिस ने रोहित से पूछताछ की। पहले तो वह गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में जुर्म कुबूल लिया। एसपी देहात श्रीश्चंद्र ने बताया, गुरुवार रात बारिश के दौरान आशीष और रोहित ने शराब पी। दोनों के बीच कहासुनी हुई, तो रोहित ने आशीष को पीट दिया। आशीष ने मोबाइल से कोतवाली प्रभारी को शिकायत करने की कोशिश की। इस पर रोहित ने और पिटाई कर दी, इससे आशीष बेहोश हो गए। इसके बाद रस्सी का फंदा बनाकर रोहित ने आशीष को लटका दिया। रोहित भी मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एसपी देहात ने बताया कि शरीर पर चोटों के निशान से पुलिस को हत्या किए जाने की आशंका थी। दूसरे, आशीष के गले में रस्सी का फंदा पीछे से लगाया गया था। आत्महत्या करने वाला ज्यादातर फंदा आगे से लगाता है। पिता रविंद्र कुमार ने रोहित के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आशीष अनुसूचित जाति के थे, इसलिए रोहित उनसे चिढ़ता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.