21 पदों पर 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
मेरठ बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठित चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष व महामंत्री समेत 21 पदों पर 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। शुक्रवार को मतगणना होगी।
मेरठ । मेरठ बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठित चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष व महामंत्री समेत 21 पदों पर 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। शुक्रवार को मतगणना होगी। मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के लिए चुनाव वर्ष 19-20 के लिए हो रहा है। एसोसिएशन के 3050 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह नौ से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
चुनाव अधिकारी मंडल के सदस्य आरएच अंसारी, जगदीश गिरि व नैपाल सिंह सोम ने बुधवार शाम सहयोगियों के साथ बैठक की। नैपाल सिंह सोम ने बताया कि मतदान के लिए पंडित नानक चंद सभागार में 50 बूथ बनाए गए हैं। वहीं पर्ची दी जाएंगी। किसी भी मतदाता को मोबाइल फोन मतदान कक्ष में लाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक मतदाता के पास अपना आई कार्ड मेरठ बार या बार काउंसिल दोनों में से एक होना अनिवार्य है।
प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने निकाला जुलूस
प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। जुलूस में प्रत्येक पैनल में गठबंधन के साथ वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता शामिल रहे। ये पैनल हैं मैदान में
मांगेराम पैनल
अध्यक्ष मांगेराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भड़ाना, उपाध्यक्ष आशीष चौरसिया, रेखा त्यागी, महामंत्री पुनीत शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, संयुक्त मंत्री प्रशासन सिद्धार्थ जैन, संयुक्त मंत्री प्रकाशन जर्रार अली व संयुक्त मंत्री पुस्तकालय सुरेंद्र कुमार।
उदयवीर सिंह राणा पैनल
अध्यक्ष उदयवीर सिंह राणा, महामंत्री नरेश दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश आनंद, उपाध्यक्ष झम्मन सिंह वर्मा, प्रेरणा वर्मा, कोषाध्यक्ष राजकरन सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन रविंद्र कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय ममता तिवारी व संयुक्त मंत्री प्रकाशन जसवीर सिंह सैनी।
सतीश चंद्र गुप्ता पैनल
अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता, महामंत्री ज्ञान प्रकाश सलोनिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लवकेश आनंद, उपाध्यक्ष प्रेरणा वर्मा, प्रदीप सैनी, कोषाध्यक्ष धर्मवीर तोमर, संयुक्त मंत्री प्रशासन अनुज शर्मा, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय कासिम अली, संयुक्त मंत्री प्रकाशन आशिफा परवीन।
रमेश चंद्र गुप्ता पैनल
अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, महामंत्री विद्या प्रकाश अवस्थी, उपाध्यक्ष झम्मन सिंह वर्मा, आशीष चौरसिया, संयुक्त मंत्री प्रशासन अनुज शर्मा व संयुक्त मंत्री प्रकाशन आशिफा परवीन।
अध्यक्ष पद पर रामेश्वर दयाल शर्मा भी मैदान में
अध्यक्ष पद के एक अन्य उम्मीदवार राजेश्वर दयाल शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ चुनाव मैदान में हैं। देर रात तक चलीं दावतें
गुरुवार को कचहरी में अध्यक्ष, महामंत्री सहित 21 पदों के चुनाव के लिए अध्यक्ष के पाचों उम्मीदवारों ने बुधवार को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दावतों का दौर चलाया। यह देर रात तक जारी रहा। चारों पैनल ने अलग-अलग स्थानों पर साकेत स्पोटर््स क्लब, राजा रानी मंडप गढ रोड, कैसल व्यू वेस्ट एंड रोड तथा वहीं, स्थित जैन विवाह मंडप में देर रात तक पार्टिया चलती रहीं। इनके अलावा उम्मीदवारों ने अन्य होटलों में भी अपने समर्थकों के लिए दावतों का आयोजन किया हुआ था। एसपी सिटी ने किया कचहरी का निरीक्षण
एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बुधवार की शाम करीब साढे़ सात बजे कचहरी परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पंडित नानक चंद सभागार का भी निरीक्षण किया, जहां पर गुरुवार को मतदान के लिए बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने तीनों चुनाव अधिकारियों से बातचीत की। कहा कि मतदान के दौरान पर्याप्त पुलिस बल कचहरी परिसर में तैनात रहेगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस दौरान इंस्पेक्टर सिविल लाईन अब्दुर रहमान सिद्दीकी भी मौजूद रहे।