विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EXCLUSIVE: अमेरिका को भा रहे मेरठ के खेल उत्‍पाद, चीन के सामानों को कर रहे नजरअंदाज; करोड़ों का होगा टर्नओवर

By Himanshu DwivediEdited By:
Published: Wed, 02 Jun 2021 02:12 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 02:18 PM (IST)

मेरठ के टेबल गेंद व पूल स्टिक अमेरिका के लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। चीन के उत्‍पादों को ...और पढ़ें

अमेरिका को पसंद आ रहे मेरठ के खेल उत्‍पाद।
अमेरिका को पसंद आ रहे मेरठ के खेल उत्‍पाद।

[प्रदीप द्विवेदी] मेरठ। शहर में भारत का सबसे बड़ा व बेहतरीन खेल उत्‍पाद तैयार किया जाता है। यहां के खेल देश में ही नहीं पूरे विश्‍व में सप्‍लाई किया जाता है। जो खिला‍ड़ियों को काफी पसंद आता है। यहां केवल क्रिकेट के ही नहीं बल्कि हर खेल के सामान बनाए जाते हैं। अब मेरठ के टेबल गेंद व पूल स्टिक अमेरिका के लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। चीन के उत्‍पादों को नजरअंदाज कर यहां के सामानों में ज्‍यादा दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं। अगर मेरठ से अमेरिका के लिए इन खेल उत्‍पादों को भेजा जाता है तो सालाना करोंड़ों का टर्नओवर होगा।

टेबल टेनिस के चैंपियन रहे राकेश कोहली ने अपने टेबल टेनिस उत्पाद की कंपनी को विश्व में पहचान दिलाई। उन्होंने अब फिर सही वक्त पर किक शाट लगाने की तैयारी कर ली है, क्योंकि अमेरिका में पूल का आउटडोर गेम अब पसंद किया जाने लगा है। विभिन्न कारणों से अमेरिकी इस समय चीन के खेल उत्पादों को नजरअंदाज भी कर रहे हैं।

उद्यमी जब इनोवेशन करता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार की चुनौती को स्वीकार करते हुए वहां सर्वोच्च स्थान चाहता है। इसी सोच पर चलकर मेरठ ने क्रिकेट उत्पाद में नाम कमाया। टेबल टेनिस उत्पाद का आमतौर पर भारत से नाता कम ही रहा, इसके बाद भी स्टैग इंटरनेशनल ने इस विधा में पहचान बनाकर विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया। अब यह कंपनी पूल के आउटडोर गेम के लिए टेबल व बाल बनाकर अमेरिका में उतारेगी। कंपनी ने इसका सैंपल अमेरिका भेज दिया है। अमेरिका में पूल गेम उत्पादों का सालाना करीब 250 करोड़ रुपये का व्यापार है। यह बाजार एक तरह से बिल्कुल नया है, इसलिए इसमें खुद की बादशाहत कायम करने का पूरा अवसर है।

पूल की आउटडोर गेम टेबल बनाना चुनौती : पूल वैसे तो इनडोर गेम है लेकिन अमेरिका समेत कई देशों में अब पूल का आउटडोर गेम पसंद किया जाने लगा है। इनडोर गेम की टेबल किसी हाल में स्थायी रूप से रखी रहती है, लेकिन आउटडोर गेम में टेबल को बार-बार दूसरे स्थान पर पहुंचाना होता है। ऐसे में उसे तैयार करना चुनौती होती है। ऐसे महंगे खेल उत्पाद का निर्यात कर पाना भी आसान नहीं होता। स्टैग इंटरनेशनल कंपनी टेबल टेनिस गेम के लिए 58 देशों में स्पांसर की भूमिका में है।

स्टैग इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक राकेश कोहली ने कहा- मैंने हमेशा इनोवेशन पर ध्यान दिया है। व्यवसाय के नए अवसरों को तलाशा है और चुनौती को स्वीकारा है। पूल में आउटडोर गेम का भविष्य है। हालांकि उसके लिए टेबल बनाना आसान नहीं है फिर भी हमारी कंपनी इसमें कामयाब होगी। अमेरिका में उत्पाद उतारने की तैयारी कर ली गई है।