विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO कवरेज का दायरा बढ़ा, अब 25 हजार वेतन वाले भी अनिवार्य रूप से जुड़ेंगे; मेरठ में भी लाखों कर्मचारी होंगे लाभान्वित

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 18 Sep 2026 03:05 PM (IST)

केंद्र सरकार ने अनिवार्य ईपीएफओ कवरेज के लिए वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फाेटो

प्रतीकात्मक फाेटो

HighLights

  1. ईपीएफओ कवरेज वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुई।

  2. 15-25 हजार वेतन वाले नए कर्मचारियों को मिलेगा लाभ।

  3. मेरठ में लाखों कर्मचारियों को भविष्य निधि, पेंशन, बीमा सुरक्षा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सामाजिक सुरक्षा का दायरा अब और बढ़ गया है। केंद्र सरकार ने अनिवार्य ईपीएफओ कवरेज के लिए वेतन सीमा को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है।

नई सीमा 17 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गई है। इससे खास तौर पर ऐसे नए कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिनका मासिक वेतन 15 हजार से अधिक लेकिन 25 हजार रुपये तक है और जो पुरानी सीमा के कारण स्वत: अनिवार्य ईपीएफओ कवरेज में नहीं आते थे। मेरठ ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अंकुर पी गुप्ता ने बताया कि मेरठ के लाखों अतिरिक्त कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को भविष्य निधि के साथ पेंशन और बीमा सुरक्षा का लाभ भी मिलेगा।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने गुरुवार को एक बैठक कर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र कर्मचारियों को ईपीएफओ से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र के नियोक्ताओं से ईईसी-26 में सक्रिय भागीदारी करने और ऐसे पात्र कर्मचारियों को ईपीएफओ के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाने की अपील की है, जो अभी इससे जुड़े नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- EPFO वेज सीलिंग हुई ₹25000, आपकी टेक-होम सैलरी और PF पर कितना पड़ेगा असर?