सहारनपुर में आठ बाइक लुटेरे गिरफ्तार, चार बाइक बरामद, सुनसान सड़क पर करते थे वारदात
सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस बाइक लुटेरे गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी हुई चार बाइक व एक बाइक के पुर्जे भी बरामद किए हैं।
By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 05:47 PM (IST)
सहारनपुर, जेएनएन। थाना सदर बाजार पुलिस बाइक लुटेरे गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी हुई चार बाइक व एक बाइक के पुर्जे भी बरामद किए हैं।
एसएसपी ने बताया कि लुटेरों का यह गैंग सुनसान सड़क पर आने जाने वाले बाइक सवारों को रोककर मारपीट कर उनसे बाइक लूट लिया करते था। एक घटना पांच अगस्त को मल्हीपुर रोड पर की थी। पकड़े गए सभी बदमाश थाना बडगांव क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस गैंग के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। पकड़े गए बदमाशों के नाम विकास, विशाल, सन्नी, प्रवेश, दीपक, रविंद्र, कुरेश तथा साबू हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें