वर पक्ष की इस हरकत पर फेरे होने के बाद भी दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, जानें क्या थी वजह
Demand for dowry फेरे होने के बाद दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों में दहेज की मांग को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। इस पर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
बिजनौर, जेएनएन। फेरे होने के बाद दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों में दहेज की मांग को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। इस पर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने तहरीर दी है। पुलिस ने दूल्हे का शांतिभंग की आशंका के चलते चालान कर दिया।
मंगलवार रात स्योहारा के मोहल्ला हिन्दू चौधरियान में गौरव शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा का विवाह प्रस्तावित था। दुल्हन पक्ष के लोग कन्नौज से देर शाम यहां पहुंच गए थे। देर रात फेरों की रस्म अदा की गई। आरोप है कि इसके बाद दहेज का सामान और सोने के जेवर को लेकर वर व वधू पक्ष के लोग भिड़ गए। मारपीट शुरू हो गई। दुल्हन ने फेरों की रस्म होने के बाद भी शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि दहेज लोभियों के साथ ङ्क्षजदगी गुजारने से अच्छा है कि ऐसे लोगों से बचा जाए। कन्नौज निवासी अनिल पुत्र सुखलाल ने दूल्हे व दूल्हे के भाई पर मारपीट का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़ ने बताया कि दूल्हे का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। साथ ही बुधवार सुबह दुल्हन अपने स्वजनों के संग अपने घर कन्नौज लौट गई।