अब्दुल्लापुर में सूख गए हैंडपंपों के हलक
मेरठ। तपिश के साथ पानी की खपत भी बढ़ती जा रही है। अब्दुल्लापुर के वार्ड-17 में करीब 40 सरकारी हैंडपं
मेरठ। तपिश के साथ पानी की खपत भी बढ़ती जा रही है। अब्दुल्लापुर के वार्ड-17 में करीब 40 सरकारी हैंडपंप खराब हैं। यहां पर लगी पानी को टंकियां पर्याप्त दबाव की कमी के चलते लोगों की जरुरतों को पूरा नहीं कर पा रही हैं। पानी की किल्लत का खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। संबंधित पार्षद का कहना है कि नगर निगम में कई बार शिकायत के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला। व्यवस्था ही बदहाल
वार्ड 17 के भाजपा पार्षद शौकत अली ने बताया कि अब्दुल्लापुर में 32 हैंडपंप खराब पड़े हैं। अधिकतर नलों की मशीन ही गायब है। खालसा, जगीर, नई बस्ती, किला रोड, अहमदपुरा, खिरनी, हुसैनी चौक में लगभग सभी नल लंबे समय से काम नहीं कर रहे हैं। वहीं रैसना गांव में भी आठ सरकारी नल ठप हैं। निजी कालोनी को जा रहा है पानी
पार्षद शौकत अली का कहना है कि वार्ड के लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। इसके बावजूद पूर्व पार्षद की शह पर ग्लोबल सिटी के सामने स्थित टंकी से एक निजी कालोनी को पेयजल आपूíत करा दी गई। इससे समस्या और भी ज्यादा विकट हो गई है। जेई पंकज कुमार से की गई शिकायत का भी कोई परिणाम नहीं निकला। पार्षद ने जेई पर साठगांठ का आरोप लगाया है। उन्होंने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया है। न्यूमेरिक्स
-17 नंबर वार्ड में सरकारी हैंडपंपों की स्थिति है बदतर
-32 हैंडपंप तो अकेले अब्दुल्लापुर गांव में पड़े हैं खराब
-08 सरकारी हैंडपंप रैसना गांव में भी ठप हैं, लोग हुए परेशान जीएम, जल निगम संजय सिन्हा ने बताया कि हैंडपंपों के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही सभी हैंडपंपों को चालू कर दिया जाएगा।