महिला परिचालकों और कर्मचारियों से रात की ड्यूटी न कराएं
रोडवेज महिला परिचालक
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 10:45 PM (IST)
महिला परिचालकों और कर्मचारियों से रात की ड्यूटी न कराएं
मेरठ,जेएनएन। श्रमिक समाज संघ ने रोडवेज में तैनात महिला परिचालकों को शाम सात बजे के बाद ड्यूटी पर न भेजने की मांग की है। क्षेत्रीय मंत्री रामेंद्र कुमार ने कहा है कि अक्सर समय पाल और केंद्र प्रभारी द्वारा बिना महिला परिचालक की सहमति के उसे जबरदस्ती ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। जबकि अपर मुख्य सचिव श्रम द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार सुबह छह बजे के पूर्व और शाम सात बजे के बाद अगर ड्यूटी करने से महिला कर्मचारी इंकार करती है तो उसे ड्यूटी पर न भेजा जाए। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखे पत्र में महिला कर्मचारियों को रात की ड्यूटी के बजाए दिन की ड्यूटी प्रदान की जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें