यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali 2021: दीपावली के मौक पर मेरठ में कुछ ऐसी रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं, 24 घंटे उपलब्ध रहेगा स्टाफ
Diwali 2021 आज दिवाली पर मेरठ में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगी। बर्न वार्ड किए तैयार हैं। मेडिकल ...और पढ़ें

मेरठ, जागरण संवाददाता। Diwali 2021 मेरठ में प्रकाश, उल्लास व समृद्धि के त्योहार दीपावली पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग तैयार है। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने जिले की सभी राजकीय अस्पतालों व सीएचसी में इमरजेंसी सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मेडिकल कालेज से लेकर पीएल शर्मा जिला अस्पताल में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए 24 घंटे चिकित्सकों की आन काल ड्यूटी लगाई गई है।
ताकि कहीं न हो अनहोनी
पिछली बार की तुलना में इस बार दीपावली पर लोगों में खासा उल्लास व उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार को लोग खुशियों व रोशनी के इस भव्य त्योहार को मनाएंगे। इस दौरान कहीं ऐसी अनहोनी न ही जिससे किसी को क्षति पहुंचे, लेकिन आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कालेज में 12 बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है।
स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध
मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता ने बताया कि आपातकाल स्थिति में आने वाले मरीजों के लिए तीन चिकित्सकों, पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। यह स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा जिला अस्पताल में भी डायलिसिस यूनिट के सामने वाली बिल्डिंग में 10 बेड का आरक्षित बर्न वार्ड बनाया गया है। अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डा. कौशलेंद्र ने बताया कि इमरजेंसी के लिए एक फिजिशियन, एक सर्जन व एनेस्थेटिस्ट की ड्यूटी विशेष तौर पर लगाई गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किया गया है। इसके लिए लोग 9454455183 पर काल कर मदद मांग सकते हैं।
