Move to Jagran APP

जाम के झाम से शहर हुआ हलकान

जाम के झाम से शहर हुआ हलकान दिनभर कई मार्गो पर रुकी रही रफ्तार मेरठ शुक्रवार को

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 07:00 AM (IST)
जाम के झाम से शहर हुआ हलकान
जाम के झाम से शहर हुआ हलकान

जाम के झाम से शहर हुआ हलकान

loksabha election banner

दिनभर कई मार्गो पर रुकी रही रफ्तार

मेरठ : शुक्रवार को भी शहर के तमाम मार्गो पर जाम का झाम रहा। दिनभर यातायात रेंगता रहा और लोग हलकान हो गए। सुबह से ही शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। दिल्ली रोड पर माधवपुरम, ब्रह्मापुरी, शारदा रोड, फुटबाल चौक, रेलवे रोड, घंटाघर, जिला अस्पताल मार्ग, खैरनगर के अलावा बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, नई सड़क आदि जगहों पर भीषण जाम रहा। यातायात और थाना पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही, लेकिन पसीना छूटा रहा। आए दिन लगने वाले जाम से लोग आजिज आ चुके हैं। पुलिस शहरवासियों को जाम के झाम से बचाने के लिए तमाम वायदे कर रही है, मगर हर दिन लगने वाले जाम से पुलिस खुद ही चित हो जाती है। जाम से बचाव के कुछ भी साधन पुलिस के पास दिखाई नहीं देते। शहरवासी जाम में पिसने को मजबूर हैं। बाइक रैली से शहर हो सकता है जाम..कोई नहीं इंतजाम

शनिवार को भाजपाई शहर में विजय संकल्प बाइक रैली निकालेंगे। शहर की तीनों विधानसभाओं में 10 बजे बाइक रैली शुरू हो जाएगी। सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरेंगे तो यातायात व्यवस्था चौपट होनी तय है। इसके लिए प्लानिंग होनी चाहिए थी, लेकिन वह नहीं की गई है। हालांकि, इसके लिए ट्रैफिक ने यह इंतजाम जरूर किया है कि जहां-जहां से रैली गुजरेगी वही से यातायात को इधर-उधर मार्गो पर डायवर्ट किया जाता रहेगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यातायात व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी। रैली निकलने वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

-संजीव कुमार बाजपेयी, एसपी-यातायात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.