Accident In Baghpat: बागपत में हाईवे पर वाहन ने ढाबा कर्मी को कुचला, मौत
रविवार को बागपत में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने एक ढाबा कर्मी को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ढाबा संचालक बबीत ने कोतवाली पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच कर रही है।
बागपत, जेएनएन। Accident In Baghpat बागपत में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ग्राम मवीकलां के निकट अज्ञात वाहन ने एक ढाबा कर्मी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हरिद्वार निवासी 53 वर्षीय बबलू, मवीकलां के निकट ढाबा पर नौकरी करता था। वह रविवार तड़के हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बबलू को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बबलू के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। ढाबा संचालक बबीत ने कोतवाली पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपित वाहन चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।