विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एकादशी 20 और 21 को....चार माह की योग निद्रा के बाद जागेंगे भगवान विष्णु, मेरठ में प्रस्तावित हैं 600 विवाह समारोह 

By Vinay Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 12 Nov 2026 12:58 PM (IST)

देवउठनी एकादशी 20 और 21 नवंबर को मनाई जाएगी, जब भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागेंगे और ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. 20-21 को देवउठनी एकादशी, भगवान विष्णु जागेंगे।

  2. मेरठ में 600 से अधिक विवाह समारोह आयोजित होंगे।

  3. तुलसी-शालिग्राम विवाह के साथ मांगलिक कार्य शुरू।

जागरण संवाददाता, मेरठ। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु जागेंगे। इस दिन तुलसी-शालिग्राम विवाह भी होगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी से ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। मुख्य रूप से वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। इसमें अनबूझे विवाह भी संपन्न होंगे। इस बार एकादशी तिथि 20 और 21 नवंबर दोनों दिन रहेगी। इसलिए दोनों दिनों में शहर भर में वैवाहिक समारोह की जबर्दस्त धूम रहेगी। 24, 25, 26 व 29 नवंबर को भी बड़ी संख्या में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

नवंबर माह में 2500 शादियां : विपुल सिंघल
मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि 20 और 21 नवंबर को 600 से अधिक शादियां हैं। एकादशी तिथि दो अलग-अलग दिन होने से मंडप संचालकों को इसका लाभ मिला। इसका अर्थ हुआ कि बहुतायात में दोनों दिन शादियों की बंपर बुकिंग हुई। उन्होंने बताया कि 20 से 30 नवंबर तक शहर में लगभग 1500 वैवाहिक समारोह होंगे। शहर में मुख्य रूप से दिल्ली-दून बाइपास, दिल्ली रोड, गढ़ रोड, मवाना रोड व रूड़की रोड़ पर विवाह मंडप हैं।

दोनों दिन की उदय तिथि में एकादशी : पंडित गणेश ठाकुर
श्री सिद्धि विनायक मंदिर के पुजारी पं. गणेश ठाकुर कहते हैं कि यह शुभ संयोग है कि एकादशी तिथि दो दिनों में पड़ रही है - 20 और 21 नवंबर। खास बात यह है कि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे से 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे तक रहेगी। यानी दोनों दिन की उदय तिथि में एकादशी उपस्थित रहेगी। इसलिए दोनों दिन शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए अति शुभदायी और विशेष हैं। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन तुलसी-शालिग्राम विवाह भी होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।