विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut Metro: अभी तो मेट्रो शुरू भी नहीं हुई, भैंसाली स्टेशन का नाम बदलने की होने लगी मांग

Published: Sun, 14 Sep 2025 02:00 AM (IST)

मेरठ के भैंसाली बस स्टैंड पर निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन का नाम मातादीन के नाम पर रखने की मांग उठ रही है। इस संबंध में कई लोगों ने सांसद अरुण गोविल और राज्यमंत्री दिनेश खटीक समेत कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने इस मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

मैट्रो का भैंसाली स्टेशन हो मातादीन के नाम
मैट्रो का भैंसाली स्टेशन हो मातादीन के नाम

HighLights

  1. मेट्रो स्टेशन का नाम मातादीन के नाम पर रखने की मांग |
  2. सांसद और राज्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन |
  3. जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से बात करने का दिया आश्वासन |

जागरण संवाददाता, मेरठ। भैंसाली बस स्टैंड पर बनाए जा रहे मैट्रो स्टेशन की मांग मातादीन के नाम पर करने को लेकर शनिवार को कुछ लोग अलग-अलग जनप्रतिनिधियों से मिले। यहां पर मातादीन की प्रतिमा भी स्थापित करने की मांग की गई।

इस संबंध में सांसद अरुण गोविल तथा राज्यमंत्री दिनेश खटीक और ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर लोग मिले। महेन्द्र कुमार धानक न्यू जयहिंद बैंड वाले, मोनिंद्र सूद वाल्मीकि, पवन धानक, रविन्द्र कुमार वैद, हरीश गौतम, प्रशांत कौशिक ने मुलाकात कर ज्ञापन दिया। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वह लोग मुख्यमंत्री से मिलेंगे और उनकी इस मांग को प्रमुखता के साथ रखेंगे। वि.

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।