विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे गाजियाबाद से बंद, NH-9 और ईस्टर्न पेरीफेरल से ट्रैफिक चालू

Published: Sun, 09 Aug 2026 09:01 AM (IST)

कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे गाजियाबाद से बंद कर दिया गया है, लेकिन मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहन ...और पढ़ें

कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात में बदलाव किया गया है।

कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात में बदलाव किया गया है।

HighLights

  1. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे गाजियाबाद से बंद, मेरठ से दिल्ली खुला

  2. दिल्ली से मेरठ आने वाले डासना-हापुड़ मार्ग से आएं

  3. कांवड़ यात्रा के कारण कई मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) को गाजियाबाद की तरफ से बंद कर दिया गया। मेरठ की तरफ से दिल्ली जाने वाले वाहनों का संचालन जारी रहेगा। दिल्ली-गाजियाबाद एवं नोएडा से मेरठ आने वाले वाहन डासना कट से हापुड़ होते हुए आएंगे। डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर गाजियाबाद से एक्सप्रेसवे पर यातायात रोक दिया। ऐसे में दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी हो रही है।

हापुड़ की तरफ यातायात अधिक होने की वजह से जाम की समस्या सामने आ रही है। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मेरठ की तरफ से एक्सप्रेसवे को बंद नहीं किया जाएगा। दिल्ली-रुड़की हाईवे पर एक साइड में हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा।

इन रास्तों पर वन-वे व्यवस्था लागू

एडीजी ने स्पष्ट किया कि शहर के दिल्ली, गढ़ और हापुड़ रोड पर भी वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब एक साइड कांवड़िये और दूसरी साइड में दोनों तरफ के वाहनों का संचालन जारी है। एडीजी ने कहा कि दिल्ली जाने वाले लोग अगले तीन दिनों तक नमो भारत का इस्तेमाल ज्यादा करें। दिल्ली रोड पर नमो भारत स्टेशन के सामने बंद किए कट खोलने के आदेश कर दिए है।

मेरठ की तरफ से दिल्ली के लिए वाहनों का संचालन एक्सप्रेसवे से फिलहाल जारी है

एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली रोड, हापुड़ और गढ़ रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन भी प्रतिबंधित कर दिया है। दिल्ली-दून इकोनामिक कॉरिडोर और गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात चलता रहेगा, यहां कांवड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी ढेर, बच्ची से दुष्कर्म के बाद की थी हत्या

यूपी के कांवड़ियों का जत्था पहुंच रहा है

  • शनिवार को 55 लाख 40 हजार कांवड़ियों ने हरिद्वार से जल उठाया है। 
  • तीन करोड़ 19 लाख से ज्यादा कांवड़िये जल उठा चुके हैं। 
  • मुजफ्फरनगर की सीमा में भी यूपी के कांवड़ियों का जत्था पहुंच गया है।
  • कांवड़ पटरी मार्ग पहले ही कांवड़ियों के लिए आरक्षित है। 
  • इस मार्ग पर यातायात पुलिस की तरफ से अनुमति प्राप्त वाहनों का ही संचालन हो सकेगा।
  • गाजियाबाद में डीएमई बंद होने के बाद दिल्ली से मेरठ और उससे आगे जाने वाले वाहनों को एनएच-9 और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते निकाला जा रहा है।
  • डायवर्जन लागू होने के बाद इन दोनों मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है और ट्रैफिक को एनएच-9 तथा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मुश्किलों में मौलाना साजिद रशीदी: कांवड़ियों पर विवादित बयान देने पर मुजफ्फरनगर में FIR