Move to Jagran APP

मेरठ: दिल्ली पुलिस की संविदाकर्मी महिला से दुष्कर्म, बेटी के साथ अगवा करने का प्रयास

महिला संविदाकर्मी के साथ पहले दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। दूसरे संप्रदाय के युवक ने दिया वारदात को अंजाम संगीत टीचर है आरोपित। पुलिस से शिकायत करने पर हापुड़ रोड पर धमकी दी महिला को पुलिस सुरक्षा में घर भेजा।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 11:41 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 11:41 PM (IST)
दिल्ली पुलिस की संविदाकर्मी महिला से दुष्कर्म।

मेरठ, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस में महिला संविदाकर्मी के साथ पहले दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। पुलिस के शिकायत करने पर हापुड़ रोड पर महिला को बेटी के साथ उठाने का प्रयास किया। महिला के यूपी-112 पर काल करने के बाद आरोपित शाहपीर गेट पर छोड़ भागे। महिला को बेटी के साथ कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा में उसके घर गंगानगर तक छोड़ दिया। उसके बाद गंगानगर थाने में महिला की तहरीर पर आरोपित संगीत टीचर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित मुस्लिम संप्रदाय का होने की वजह से हिंदू संगठनों ने गंगानगर थाने में पहुंचकर आरोपित को पकड़ने की मांग की।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

गंगानगर की रहने वाली विधवा महिला दिल्ली पुलिस ने संविदा पर कंप्यूटर चलाने का काम करती है। इंटरनेट पर महिला की दोस्ती संगीत टीचर इमिलियान के रहने वाले सादाब से हो गई। शादाब ने महिला को संगीन सीखाने के लिए अपने आफिस में बुलाया। करीब तीन माह पहले महिला को झांसा देकर दुष्कर्म कर लिया। महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली गई है। महिला ने मामले की शिकायत सीओ सदर देहात पूनम सिरोही से की है। सीओ अभी मामले की जांच कर रही थी। मंगलवार की रात करीब दस बजे महिला बेटी को स्कूटी पर लेकर हापुड़ रोड स्थित अस्पताल में उपचार कराने के लिए गई थी। इसी बीच आरोपित संगीत टीचर ने महिला को बीच सड़क पर रोक लिया। महिला को पुलिस से शिकायत वापस लेने की सलाह दी गई। महिला के इन्कार करने पर उसे बेटी के साथ उठाने का प्रयास किया गया। धमकी दी कि बेटी के साथ भी गलत काम कर देंगे। तभी महिला ने यूपी-112 नंबर पर काल की। उसके बाद पीआरवी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

महिला पूरी तरह से घबराई हुई थी, दरअसल, आरोपित दूसरे संप्रदाय है, जो पहले भी उसकी अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर लगा चुका है। घबराई महिला की स्कूटी के साथ कोतवाली थाने की जीप उसे घर गंगानगर तक सुरक्षित छोड़कर वापस लोटी है।

सीओ पूनम सिरोही का कहना है कि जांच के बाद महिला की तहरीर पर आरोपित संगीत टीचर सादाब के खिलाफ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी धरपकड़ के आदेश गंगानगर पुलिस को दे दिए गए है।

इनका कहना है...

आरोपित के पास महिला संगीत सीखने के लिए जाती थी। तभी से दोनों में पहले दोस्ती हुई, उसके बाद आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म कर लिया। अब महिला को लगातार धमकी दे रहा है। महिला ने धमकी भरी आडियो भी सुनवाई है, तभी आरोपित के खिलाफ गंगानगर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया।

-रोहित सजवाण, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.