Move to Jagran APP

Diwali 2019 : दीपावली आज, महालक्ष्मी योग देगा समृद्धि, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन की विधि Meerut News

इस बार दीपावली पर रविवार को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र पहले से ही इस राशि में विराजमान है। शुक्र और चंद्रमा के योग से महालक्ष्मी योग बन रहा है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 09:34 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 03:25 PM (IST)
Diwali 2019 : दीपावली आज, महालक्ष्मी योग देगा समृद्धि, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन की विधि Meerut News

मेरठ, [जागरण स्‍पेशल] । धन-धान्य की कामना को लेकर मनाया जाने वाला दीपावली पर्व आज यानी रविवार को मनाया जाएगा। इस बार दीपावली पर महालक्ष्मी योग बन रहा है, जो अत्यंत शुभ माना जाता है।

loksabha election banner

चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश

दीपावली के पर्व के उल्लास और आस्था से जनमानस ओतप्रोत है। इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ गणपति का पूजन किया जाता है। गणपति को बुद्धि का देवता भी माना जाता है। धन के साथ बुद्धि के लिए होने वाले संयुक्त पूजन को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। ज्योतिषविद् विभोर इंदुसुत ने बताया कि 27 अक्टूबर को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र पहले से ही इस राशि में विराजमान है। शुक्र और चंद्रमा के योग से महालक्ष्मी योग बन रहा है।

कैसे होगा फलदायी

दीपावली पर होने वाले पूजन में स्थिर लग्न का विशेष महत्व है। इस काल में किया गया पूजन दीर्घकाल तक समृद्धि प्रदान करता है। ज्योतिषविद् भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में किया गया पूजन भी फलदायी होता है।

इस तरह करें पूजन

पूजा स्थल पर लक्ष्मी-गणोश का रोली से तिलक कर उन्हें पुष्प अर्पित करने चाहिए। श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। खील-बताशे का भोग लगाना चाहिए। देवी के सम्मुख घी के दीये जलाने चाहिए। घर के ईशान अर्थात उत्तर-पश्चिम दिशा, तुलसी के पौधे और घर के प्रत्येक स्थान और मुख्य द्वार पर दीये जलाने चाहिए।

जानिए शुभ मुहूर्त

व्यवसायिक स्थलों पर पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 8 से 10.30 बजे तक स्थिर लग्न दिन में 11.30 से 12.30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त दोपहर 2 से 3.30 बजे तक स्थिर लग्नघर में पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6.46 से 8.42 बजे तक महानिशीथकाल पूजनदीपावली पर भक्त लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए विशेष साधना करते हैं। मध्यरात्रि 1.08 से 3.25 बजे तक सिंह लग्न

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

पूजन के समय एकाक्षी नारियल और 11 कमल के गट्टे बीच रखें।

मखाने की खीर का भोग लगाएं।

मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्तों की बनी वंदनवार लगाएं।

चावल की खीर गरीब बच्चों को खिलाएं।

घर के ईशान अर्थात नॉर्थ-ईस्ट में नीला बल्ब जलाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.