खेत में मिला गोली लगा युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप Meerut News
फलावदा थाना क्षेत्र के गांव खाता स्थित तालाब के पास गेहूं खेत में बुधवार सुबह अनुसूचित जाति के 47 वर्षीय मदन पुत्र राम सिंह का शव गोली लगा मिलने से सनसनी फैल गई। गले में भी उसकी गर्म चादर लिपटी हुई मिली।
मेरठ, जेएनएन। फलावदा थाना क्षेत्र के गांव खाता स्थित तालाब के पास गेहूं खेत में बुधवार सुबह अनुसूचित जाति के 47 वर्षीय मदन पुत्र राम सिंह का शव गोली लगा मिलने से सनसनी फैल गई। गले में भी उसकी गर्म चादर लिपटी हुई मिली। वह राजमिस्त्री का काम करता था और मेरठ काम पर गया था। रात भर घर नहीं पहुंचा। स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
एसओ शिववीर सिंह भदोरिया ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर वह यहां पहुंचे। उसके सिर में चोट का निशान है पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि गोली लगी है या कुछ और है। पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है। स्वजन रंजिशन की बात से भी नकार रहे हैं।
शव ले जाने का प्रयास करने पर पुलिस को घेरा
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने का प्रयास किया तो लोग विरोध में आ गए। महिलाएं हंगामा करते हुए जीप के सामने डट गई। कई महिलाएं पुलिस जीप पर भी बैठ गई। अभी शव घटनास्थल पर ही है और आला अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।
मृतक मदन के सिर में चोट के निशान हैं खून भी काफी निकला हुआ है। गोली भी हो सकती है। हत्या क्यों की गई यह भी स्पष्ट नहीं है। स्वजन भी रंजीत की बात से नकार रहे हैं।