मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में DAV रीजनल स्पोर्ट्स 2026 संपन्न, यूपी की 1500 प्रतिभाओं ने दिखाया दम
कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में डीएवी रीजनल स्पोर्ट्स 2026 का भव्य समापन हुआ, जिसमें यूपी और उत्तराखंड के 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

HighLights
डीएवी रीजनल स्पोर्ट्स 2026 का मेरठ में हुआ भव्य समापन।
यूपी और उत्तराखंड के 1500 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा।
खेल अब युवाओं के लिए बेहतर करियर का माध्यम: मंत्री।
जागरण संवाददाता, मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित डीएवी रीजनल स्पोर्ट्स 2026 का सोमवार को उत्साह और खेल भावना के बीच भव्य समापन हुआ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के डीएवी विद्यालयों से आए करीब 1500 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि खेल अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए बेहतर करियर का माध्यम भी बन चुके हैं।
खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण आयोजन मिलने से उनकी प्रतिभा निखरती है। कहा कि मेरठ में बन रहा खेल विश्वविद्यालय पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। यहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, सुविधाएं और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
1500 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डीएवी स्कूल्स यूपी जोन-ए की क्षेत्रीय अधिकारी डा. अल्पना शर्मा ने बताया कि रीजनल स्पोर्ट्स में करीब 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इसके बाद डीएवी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें देश के 29 राज्यों से करीब 21 हजार खिलाड़ी 31 खेलों में हिस्सा लेंगे। कहा कि खेल विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास देते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज T-20 मैच को लेकर लखनऊ में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, यातायात के लिए इन रूटों का होगा इस्तेमाल
मैदान पर किया गया हर प्रयास उन्हें लक्ष्य के करीब ले जाता है। जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे अधिक जरूरी है कि खिलाड़ी पूरे समर्पण, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या अपर्णा शर्मा, खेल विभाग, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और आयोजन समिति का आभार जताया।
वाराणसी का दबदबा, ऊंचाहार और पिलखुआ ने भी छोड़ी छाप
डीएवी रीजनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के एथलेटिक्स में ओवरआल परिणामों के अनुसार अंडर-14 वर्ग में डीएवी वाराणसी 53 अंकों के साथ प्रथम, डीएवी अनपरा और डीएवी बबराला 28-28 अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे और डीएवी खड़िया 27 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। अंडर-17 वर्ग में भी डीएवी वाराणसी 50 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। बबराला 41 अंक लेकर दूसरे, गेल 27 अंक के साथ तीसरे और झांसी 20 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहा। अंडर-19 वर्ग में मुकाबला अपेक्षाकृत करीबी रहा। डीएवी ऊंचाहार 42 अंकों के साथ प्रथम और डीएवी पिलखुआ 40 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। डीएवी बबराला और डीएवी बीना ने 31-31 अंक अर्जित किए।
खेल परिणाम - स्वर्ण पदक विजेता
स्पर्धाओं में इन्होंने जीते स्वर्ण पदक
| स्पर्धा (Event) | विजेता का नाम | विद्यालय / टीम | प्रदर्शन (Performance) |
|---|---|---|---|
| 1500 मीटर | अंकित कुमार | डीएवी वाराणसी | 5:19.91 मिनट |
| 200 मीटर | अर्णव राय | डीएवी वाराणसी | 26.86 सेकेंड |
| 400 मीटर | आदित्य गुप्ता | डीएवी अनपरा | 1:05.22 मिनट |
| 800 मीटर | अंकित कुमार | डीएवी वाराणसी | 2:28.99 मिनट |
| 100 मीटर | अर्णव राय | डीएवी वाराणसी | 12.97 सेकेंड |
| 4 x 100 मीटर रिले | - | डीएवी वाराणसी | - |
| लंबी कूद | ऋषभ कुमार | डीएवी वाराणसी | 4.82 मीटर |
| ऊंची कूद | अमन कुमार गुप्ता | डीएवी खड़िया | 1.30 मीटर |
| गोला फेंक | अभय | डीएवी ऊंचाहार | 11.63 मीटर |
| चक्का फेंक | आदित्य | डीएवी अनपरा | - |
| भाला फेंक | मुदित कुमार | डीएवी बबराला | 32.35 मीटर |
| त्रीकूद (श्रीकूद) | ऋषभ तिवारी | डीएवी ऊंचाहार | 10.37 मीटर |
| स्पर्धा (Event) | विजेता का नाम | विद्यालय / टीम | प्रदर्शन (Performance) |
|---|---|---|---|
| 1500 मीटर | पीयूष | डीएवी गंगोह | 4:34.80 मिनट |
| 200 मीटर | हर्ष राज सिंह | डीएवी गेल | 24.39 सेकेंड |
| 400 मीटर | आनंद कुमार | डीएवी झांसी | 57.73 सेकेंड |
| 800 मीटर | विकास यादव | डीएवी प्रयागराज | 2:13.29 मिनट |
| 100 मीटर | हर्ष राज सिंह | डीएवी गेल | 11.80 सेकेंड |
| 4 x 100 मीटर रिले | - | डीएवी वाराणसी | - |
| 4 x 400 मीटर रिले | - | डीएवी खड़िया | - |
| लंबी कूद | उत्कर्ष | डीएवी वाराणसी | 5.48 मीटर |
| ऊंची कूद | लकी राय | डीएवी काकड़ी | 1.60 मीटर |
| गोला फेंक | मुर्तुजा हैदर | डीएवी टांडा | 10.21 मीटर |
| भाला फेंक | मोहम्मद उजैफ | डीएवी रसूलपुर | 36.93 मीटर |
| त्रीकूद | अभिषेक कुमार | डीएवी बबराला | 11.70 मीटर |
| स्पर्धा (Event) | विजेता का नाम | विद्यालय / टीम | प्रदर्शन (Performance) |
|---|---|---|---|
| 1500 मीटर | लविश गौतम | डीएवी पिलखुआ | 5:14.78 मिनट |
| 200 मीटर | मयंक पवर | डीएवी पिलखुआ | 25.44 सेकेंड |
| 400 मीटर | हरिओम दुबे | डीएवी ऊंचाहार | 1:00 मिनट |
| 800 मीटर | रौनक | डीएवी बागपत | 2:14.49 मिनट |
| 100 मीटर | कुणाल | डीएवी ओबरा | 11.77 सेकेंड |
| 4 x 100 मीटर रिले | - | डीएवी बीना | - |
| 4 x 400 मीटर रिले | - | डीएवी पिलखुआ | - |
| लंबी कूद | शिव प्रताप | डीएवी बबराला | 6.34 मीटर |
| ऊंची कूद | हरिओम दुबे | डीएवी ऊंचाहार | 1.50 मीटर |
| गोला फेंक | आयुष कुमार | डीएवी बबराला | 11.77 मीटर |
| त्रीकूद | शिव प्रताप | डीएवी बबराला | 12.50 मीटर |
🥇 इन्होंने जीता दोहरा स्वर्ण (Double Gold Winners)
- अंडर-14: अंकित कुमार (डीएवी वाराणसी) - 1500 मीटर और 800 मीटर
- अंडर-14: अर्णव राय (डीएवी वाराणसी) - 100 मीटर और 200 मीटर
- अंडर-17: हर्ष राज सिंह (डीएवी गेल) - 100 मीटर और 200 मीटर
