Move to Jagran APP

सोमवार से खुद हटाएंगे संचालक अपनी डेयरियां, अफसरों से वार्ता के बाद बनी सहमति

जिलाधिकारी की सख्ती के बाद नगर निगम ने मंगलवार को डेयरियों को शहर से बाहर करने की तैयारी कर ली थी लेकिन बाद में संचालकों से वार्ता के बाद अभियान रोक दिया गया।

By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 11 Jun 2019 11:51 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 11:51 AM (IST)
सोमवार से खुद हटाएंगे संचालक अपनी डेयरियां, अफसरों से वार्ता के बाद बनी सहमति
सोमवार से खुद हटाएंगे संचालक अपनी डेयरियां, अफसरों से वार्ता के बाद बनी सहमति
मेरठ,जेएनएन। शहर से डेयरियों को बाहर करने की कार्रवाई को लेकर मंगलवार को नगर निगम और डेयरी संचालक आमने सामने आ गए हैं। डेयरी संचालको ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। करीब 400 डेयरी संचालक जुलूस के साथ नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर डेरा डाल दिया है। नगर निगम में तालाबंदी भी की। वार्ता के बाद डेयरी संचालकों ने कहा कि वे खुद सोमवार से डेयरी हटाएंगे।

डेयरी संचालकों ने निकाला जुलूस

उधर,नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्रवाई की तैयारी को लेकर एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे लेकिन पुलिस बल अभी तक नही मिल सका है। टॉउन हाल में निगम के अन्य अधिकारियों की टीम मौजूद है। 
डेयरी संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में डेयरी संचालकों का जुलूस माधवपुरम से निकला। महिलाओं के साथ सैकड़ो की संख्या में नगर निगम पहुंचे डेयरी संचालको ने एलान कर दिया है कि वह अपनी रोजी रोटी के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। 
नगर निगम कार्यालय के सामने धरना शुरू
नगर निगम कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया है। देहली गेट थाने के पुलिस नगर निगम में तैनात हो गई है। सीओ कोतवाली दिनेश कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। कई और थानों की पुलिस बुला ली। डेयरी संचालको से कहा हट जाओ। लेकिन डेयरी संचालक अड़ गए। कहा बिना नगर आयुक्त से बात किये नही जाएंगे। इसके बाद आरआरएफ के जवान भी बुला लिए गए। इधर डेयरी संचालको की संख्या भी बढ़ती जा रही है। 

कैटल कालोनी की मांग दोहरायी
डेयरी संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि रोज रोज की धमकी से अच्छा है कि हम सबको गिरफ्तार कर लो। या फिर कैटल कालोनी दे दो। हमसे आवेदन लिए गए हैं। 1015 डेयरी संचालक आवेदन कर चुके हैं। इसके बाद डेयरियों को उजाड़ने का कोई औचित्य नही है। सीओ कोतवाली से कहा नगर आयुक्त से बात करना चाहते हैं। सीओ कोतवाली ने फोन पर नगर आयुक्त से बात की।नगर आयुक्त ने पांच लोगो को वार्ता के लिए बुलाया। इधर नगर निगम में नगर आयुक्त कार्यालय में ताला डाल दिया गया है। नगर निगम में कोई भी अधिकारी मौजूद नही है। टाउनहाल से भी अधिकारी निकल गए हैं।
अधिकारियों के साथ वार्ता खत्म
नगर निगम अधिकारियों और डेयरी संचालक प्रतिनिधियों की वार्ता खत्म हो गई। हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए डेयरी संचालको को नगर आयुक्त ने दो टूक कहा कि 30 जून तक हमे डेयरियों को बाहर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। लिहाजा बेहतर होगा कि आप लोग खुद डेयरी बाहर कर लें। डेयरी संचालक प्रतिनिधि मंडल ने कैटल कालोनी बसाने की बात रखी। जिसे खारिज कर दिया। जिसके बाद डेयरी संचालक प्रतिनिधि ने खुद डेयरी हटाने का आस्वाशन दिया। सोमवार से डेयरी संचालक खुद हटाएंगे डेयरी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.