Move to Jagran APP

सुभाष नगर और पूर्वा शेखलाल में चला सैनिटाइजेशन अभियान

दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत बुधवार को वार्ड-29 में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 07:00 AM (IST)
सुभाष नगर और पूर्वा शेखलाल में चला सैनिटाइजेशन अभियान
सुभाष नगर और पूर्वा शेखलाल में चला सैनिटाइजेशन अभियान

मेरठ ,जेएनएन। दैनिक जागरण के 'स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ' अभियान के तहत बुधवार को वार्ड-29 में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। घरों के अंदर और बाहर ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

loksabha election banner

बुधवार को दोपहर जोनल सेनेटरी अधिकारी अरुण खरखोदिया टीम के साथ वार्ड-29 पहुंचे व सैनिटाइजेशन की स्थिति देखी। उधर, सुभाष नगर, पूर्वा शेखलाल और हाशिमपुरा में ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव सफाई नायक सुनील मनोठिया के नेतृत्व में शुरू हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद पवन चौधरी भी मौजूद रहे। तीनों मोहल्लों में लगभग दो घंटे अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन कराया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने शारीरिक दूरी का पालन किया। घर के बाहर घूम रहे लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की सलाह भी दी गई। सड़क, नाले-नालियों और घरों के परिसर में छिड़काव हुआ। संकरी गलियों में लंबा पाइप लगाकर ब्लीचिग के घोल का छिड़काव किया गया।

पूर्वा शेखलाल बस्ती में सैनिटाइजेशन की बहुत आवश्यकता थी। घनी आबादी है। सैनिटाइजेशन होने से कोरोना का खतरा कम रहेगा।

श्रीकृष्ण।

-कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकना है। इसके लिए तीन से चार दिन के अंतराल में सैनिटाइजेशन होते रहना चाहिए। नाले की सफाई भी जरूरी है।

रोहताश।

-सुभाष नगर और पूर्वा शेखलाल बस्ती में सैनिटाइजेशन होने से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कम होगा। सफाई भी कराई जानी चाहिए।

हेमंत।

सम्मान समारोह से बचें सफाई कर्मचारी : नगर आयुक्त

जागरण संवाददाता, मेरठ : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर आयुक्त डॉ. अरविद कुमार चौरसिया ने एडवायजरी जारी की। जिसमें उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों से कहा है कि वे सम्मान समारोह में जाने से बचें। अपने काम पर ध्यान दें, ताकि कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह में कई बार शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पाता है, जिससे लॉकडाउन के औचित्य पर सवाल खड़े होते हैं। नियमानुसार दो लोग भी कहीं खड़े हैं, तो उनमें एक मीटर की दूरी होनी चाहिए। सफाई निरीक्षक, सफाई नायक और सफाई कर्मचारी पर शहर की सफाई व सैनिटाइजेशन की बड़ी जिम्मेदारी है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जाकर काम करना बड़ी चुनौती है। ऐसे में उन्हें अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान देना है। अगर लोग बालकनी से खड़े होकर फूल बरसा रहे हैं, तो रुकना नहीं है। एकत्र नहीं होना है। नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को भी किसी भी सम्मान समारोह में न जाने की सलाह दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.