Move to Jagran APP

दैनिक जागरण ने इंदिरा कालोनी में चलाया स्वच्छ सहारनपुर स्वस्थ सहारनपुर अभियान, बस्ती को किया सैनिटाइज

सहारनपुर की मलिन बस्ती इंदिरा कालोनी में 2500 से अधिक की आबादी निवास करती है। इस कालोनी में रहने वाले ज्यादातर लोग मजदूरी करते हैं। सुबह निगम कर्मचारियों की टीम बस्ती में पहुंची। सफाई कर्मियों ने अलग-अलग टीमों में भेजा गया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 12:32 PM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 12:32 PM (IST)
दैनिक जागरण के स्वच्छ सहारनपुर स्वस्थ सहारनपुर अभियान के अंतर्गत मलिन बस्ती इंदिरा कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया।

सहारनपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण के स्वच्छ सहारनपुर स्वस्थ सहारनपुर अभियान के अंतर्गत रविवार को वार्ड 52 की मलिन बस्ती इंदिरा कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में नालियों की सफाई कर कूड़े का उठान किया गया। बस्ती को सैनिटाइज भी किया गया।

loksabha election banner

मलिन बस्ती इंदिरा कालोनी में 2500 से अधिक की आबादी निवास करती है। इस कालोनी में रहने वाले ज्यादातर लोग मजदूरी करते हैं। सुबह निगम कर्मचारियों की टीम बस्ती में पहुंची। सफाई कर्मियों ने अलग-अलग टीमों में भेजा गया। नालियों से कचरा निकालने के साथ ही लगे कूड़े के ढेरों का जेसीबी और बड़े ट्रक से उठान किया गया। इसके अलावा बस्ती में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा कुणाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि मौजूद रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.