Move to Jagran APP

Coronavirus: मेरठ जेल में आइसोलेशन वार्ड तैयार, बंदियों पर रखी जा रही नजर, मास्क भी हो रहे तैयार

Coronavirus मेरठ जिला कारागार में बंदियों के लिए आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। जेल के डॉक्टर 24 घंटे उन पर नजर रखे हुए हैं। डीआइजी ने बताया कि जेल में बंदियों के लिए मास्क तैयार

By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 03:26 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 03:26 PM (IST)
Coronavirus: मेरठ जेल में आइसोलेशन वार्ड तैयार, बंदियों पर रखी जा रही नजर, मास्क भी हो रहे तैयार
Coronavirus: मेरठ जेल में आइसोलेशन वार्ड तैयार, बंदियों पर रखी जा रही नजर, मास्क भी हो रहे तैयार

मेरठ, जेएनएन। कोरोना को देखते हुए जिला कारागार में बंदियों के लिए आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। जेल के डॉक्टर 24 घंटे उन पर नजर रखे हुए हैं। साथी ही जेल में मास्क बनाने का काम भी किया जा रहा है।

loksabha election banner

24 घंटे निगरानी

गुरुवार को डीआइजी जेल लव कुमार जिला कारागार पहुंचे। यहां उन्होंने जेल का निरीक्षण किया और कोरोना के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बंदियों के लिए जेल में आइसोलेशन वार्ड तैयार तैयार है। जेल के डॉक्टर 24 घंटे उन पर नजर रखे हुए हैं। खांसी जुकाम बुखार होने पर तुरंत उनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। 3-4 दिन उन पर नजर रखी जाएगी। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उनको बाहर रेफर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बंदियों को हाथ धोने के लिए साबुन उपलब्ध करा दी गई है।

जेल में तैयार हो रहे मास्क

डीआइजी ने बताया कि जेल में बंदियों के लिए मास्क तैयार किए जा रहे हैं। 10 बंदी इस काम में जुटे हुए हैं। फिलहाल 200 से 300 मास्क प्रतिदिन बनाए जा रहे हैं। पांच सौ मास्क प्रतिदिन बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिला जेल की पूर्ति के बाद आसपास की जेलों में भी मास्क की सप्लाई की जाएगी। इसके बाद बाजार में भी मास्क बेचे जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.