Move to Jagran APP

डिस्चार्ज मरीजों संग कोविड अस्‍पताल से निकल भागी पॉजिटिव महिला, स्‍टाफ में मचा हड़कंप

बागपत कोविड अस्पताल से दिन ढले डिस्चार्ज किए मरीजों संग एक पॉजिटिव महिला भी निकल गई। पता लगते ही स्टाफ में हड़कंप मचा गया। घंटों तलाश के बाद महिला को उसके घर से बरामद।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 06:44 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:44 PM (IST)
डिस्चार्ज मरीजों संग कोविड अस्‍पताल से निकल भागी पॉजिटिव महिला, स्‍टाफ में मचा हड़कंप
डिस्चार्ज मरीजों संग कोविड अस्‍पताल से निकल भागी पॉजिटिव महिला, स्‍टाफ में मचा हड़कंप

बागपत, जेएनएन। कोविड अस्पताल से दिन ढले डिस्चार्ज किए मरीजों संग एक पॉजिटिव महिला भी निकल गई। पता लगते ही स्टाफ में हड़कंप मचा गया। घंटों तलाश के बाद महिला को उसके घर से बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया। 

loksabha election banner

काठा मार्ग स्थित कोविड एल-1 अस्पताल को महिला वार्ड बनाया है। शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती 31 मरीजों में चार मरीजों को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया। मरीजों के साथ निनाना गांव की एक पॉजिटिव महिला मरीज भी अस्पताल से निकल गई। घंटों बाद स्टाफ को महिला के संबंध में जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों को अवगत कराने के साथ स्टाफ ने महिला को तलाशना शुरू किया। आधी रात के बाद स्टाफ ने महिला को उसके घर से बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया। अधीक्षक डॉ ताहिर का कहना है कि डिस्चार्ज किए जा रहे मरीज संग एक पॉजिटिव मरीज भी अस्पताल से बाहर निकल गई थी। पता लगते ही मरीज को कुछ दूरी पर पकड़ लिया था।

क्या है सुरक्षा के बंदोबस्त

कोविड अस्पताल से तीन माह पूर्व नेपाली जमाती बंदी रात में खिड़की की जाली तोड़कर फरार हुआ था। मामले की गूंज लखनऊ तक गई थी। तब भी अस्पताल में पुलिसकर्मी सुरक्षा को तैनात थे। मरीज को अगले रोज काठा मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से बरामद किया थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा के बंदोबस्त पुख्ता नहीं किए। कोविड के दो नोडल अधिकारी जिले में मौजूद और ऐसे में अस्पताल से पॉजिटिव मरीज का फरार होनेा स्टाफ की कार्यशैली पर खुद सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों ने मरीज के फरार होने के संबंध में स्टाफ से स्पष्टीकरण भी मांगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.