विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के बुलंदशहर में कोरोना कर्फ्यू को लेकर वायरल हुआ फर्जी आदेश, डीएम ने बताया अफवाह, जारी की वीडियो

By Taruna TayalEdited By:
Published: Sun, 25 Apr 2021 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 11:52 PM (IST)

जिले में आठ दिन के कोरोना कर्फ्यू के आदेश को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने गलत बताया। इसे अफवाह बताते ...और पढ़ें

बुलंदशहर में दो मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ने की अफवाह।
बुलंदशहर में दो मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ने की अफवाह।

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले में आठ दिन के कोरोना कर्फ्यू के आदेश को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने गलत बताया। इसे अफवाह बताते हुए उन्होंने बाकायदा एक अपनी वीडियो भी जारी की हैं। व्हाट्सअप ग्रुपो पर चल रहे आदेश को उन्होंने फर्जी करार दिया हैं। सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी की दोनों ही आदेश वायरल हो रहे हैं

 हुआ यूं कि,बुलन्दशहर के व्हाट्स एप ग्रुप पर शाम सात बजकर 13 मिनट पर कोरोना कर्फ्यू का आदेश डाला गया। उस आदेश पर कुछ व्यापारियों के हस्ताक्षर भी थे। उसमें लिखा था कि, 26 अप्रैल से दो मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। बाकायदा क्या बन्द और क्या खुला इसका भी जिक्र था। यह आदेश खूब सरकारी सहित सभी ग्रुपों पर जमकर वायरल हुआ। समाचार पत्रों के स्थानीय कार्यालय को भी ये आदेश भेजे गए। इसके बाद समाचार देश प्रदेश में प्रसारित हुआ।

बुलंदशहर प्रदेश का अकेला ऐसा जिला बन गया जहां ऐसा आदेश जारी हुआ। अभी ऐसी चर्चा चल ही रही थी कि अचानक रात 9 बजकर 52 मिनट पर जिलाधिकारी ने अपने सीयूजी नम्बर से सूचना विभाग विभाग के ग्रुप पर कर्फ्यू न होने का आदेश  फ़्लेश किया। इसमे बताया गया कि कोरोना कर्फ्यू का जो 2 मई के ऑर्डर फ़्लेश किया गया है वो गलत हैं। ऐसा आदेश अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि शासन के आदेश के अनुपालन में पूर्व की भांति ही कोरोना कर्फ्यू का आदेश जारी रहेगा।

इन्होंने कहा...

जनपद में 26 अप्रैल से 2 मई तक कोरोना कर्फ्यू की अफवाह फैलाई जा रही है| जो बिल्कुल गलत है शासन के निर्देशानुसार शनिवार और रविवार को ही कोरोना कर्फ्यू रहेगा|

रविंद्र कुमार जिलाधिकारी  बुलंदशहर