राजनाथ सिंह की रैली को लेकर हेलीपैड पर असमंजस
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियों की क्षेत्रीय टीम ने शुक्रवार को समीक्षा की। रैली के क्षेत्रीय संयोजक मोहित बेनीवाल ने टीम के साथ शताब्दीनगर स्थित रैली स्थल का निरीक्षण किया।
मेरठ, जेएनएन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियों की क्षेत्रीय टीम ने शुक्रवार को समीक्षा की। रैली के क्षेत्रीय संयोजक मोहित बेनीवाल ने टीम के साथ शताब्दीनगर स्थित रैली स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री के हेलीपैड बनाने को लेकर असमंजस है। माना जा रहा है कि वह हवाई पट्टी पर उतरकर सड़क मार्ग से आ सकते हैं।
क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल और उपाध्यक्ष डीके शर्मा शुक्रवार को जिला एवं महानगर इकाई के साथ रैली स्थल पहुंचे। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने नरेंद्र मोदी की पिछली दोनों रैलियों की जानकारी देते हुए मंच और अन्य व्यवस्थाओं पर सुझाव दिए। रैली संयोजक मोहित ने बताया कि रैली का जिम्मा 17 भागों में बांटा गया है। पार्किंग पांच हिस्सों में बांटी गई है। पश्चिमी उप्र के 14 लोकसभा एवं 71 विस क्षेत्रों से करीब एक लाख भाजपाइयों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में पार्टी ने कार्यक्रम का माइक्रोप्लान बनाया है। बाद में क्षेत्रीय टीम ने जिला एवं महानगर इकाई के साथ माधवकुंज में बैठक की।
योगी के आने पर असमंजस
सीएम योगी के भी रैली में पहुंचने को लेकर प्रदेश इकाई ने संशय जताया है। माना जा रहा है कि इसी बीच गोरखपुर में कोई बड़ा कार्यक्रम होने के चलते उनके आने में अड़चन हो सकती है। रैली में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, जनरल वीके सिंह, प्रदेश में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया, डा. धर्म सिंह सैनी, अतुल गर्ग, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप भी शामिल होंगे। सभी सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, एमएलसी, जिला एवं महानगर अध्यक्ष भी रहेंगे।
ये टीम निभाएगी जिम्मा
प्रशासन: मुकेश सिंघल, अनुज राठी, विवेक रस्तोगी व इंद्रपाल सिंह
वाहन: महेश बाली व अंकुर मुखिया
सुरक्षा: आशीष प्रताप सिंह, रोबिन गुर्जर, उदय प्रताप सिंह, दीपक शर्मा
पार्किंग: वीनस शर्मा, दुष्यंत तोमर
भोजन: संजीव सिक्का, हरेंद्र सिंह
सभास्थल सज्जा: प्रवीण अग्रवाल व अरविंद मारवाड़ी
महानगर प्रचार-प्रसार: संजीव गुप्ता
जिला प्रचार प्रसार: अजय भराला
मंच सज्जा: संजय त्रिपाठी, संजीव बंसल
मंच के समीप व्यवस्था: सुधीर रस्तोगी, गौरव गोयल
मीडिया: गजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, पंकज भारद्वाज
पार्किंग साउंड: पुष्कर चौहान, प्रमोद दीक्षित
स्वच्छता-शौचालय: विपिन जिंदल, कमलदत्त शर्मा
आवास: ललित नागदेव
जल: राजकुमार मांगलिक व टीम
चिकित्सा: आशुतोष मित्तल व टीम
संपर्क सूचना: अरुण विकल