Conflict in Baghpat Jail: बागपत जेल में कैदियों के दो गुटों में टकराव, कट्टन भी चले, दो जख्मी
Conflict in Baghpat Jailबागपत जेल में बंदियों के दो गुटों में चल रही तनातनी मंगलवार को मुखर हो गई। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और कट्टन भी चले। इसमें दो बंदी घायल हो गए।
बागपत, जेएनएन। खेकड़ा जिला जेल में बंदियों के दो गुटों में चल रही तनातनी मंगलवार को मुखर हो गई। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और कट्टन भी चले। इसमें दो बंदी घायल हो गए। दोनों को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल प्रशासन ने दोनों गुटों के बंदियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया।
बागपत जेल में अलग-अलग गैंग के बंदियों के बीच अक्सर तनातनी चलती रहती है। इसी के चलते बीते दिनों बसी गांव के बंदी ऋषिपाल की कट्टा व सरिया घोंप कर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को जेल अधिकारियों ने बैरकों में चेकिंग की थी। उनके निकलते ही बंदियों के गुटों में टकराव हो गया। सूत्रों की मानें तो दोनों तरफ से बंदियों ने एक दूसरे पर कट्टन से हमला किया। दो बंदी को लहूलुहान होने पर जेल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही झगड़ा करने वाले अन्य बंदियों को अलग-अगल बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। इस घटना के बाद से दोनों गुटों के बंदियों में तनाव बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को चेकिंग में कई मोबाइल भी बंदियों से मिले हैं। उधर, जेल अधीक्षक सुरेश सिंह का कहना है कि दो बंदियों के बीच कहासुनी हुई थी। कोई मोबाइल किसी भी बंदी से नहीं मिला है।