विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सांप्रदायिक टकराव

By JagranEdited By:
Published: Tue, 01 Dec 2020 08:00 AM (IST)

इंटरनेट मीडिया पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर विवादित पोस्ट को लेकर सांप्रदायिक टकराव हो गया।

पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सांप्रदायिक टकराव
पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सांप्रदायिक टकराव

मेरठ, जेएनएन। इंटरनेट मीडिया पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर विवादित पोस्ट को लेकर सांप्रदायिक टकराव हो गया। पोस्ट से नाराज मुस्लिम समाज के लोगों ने खैरनगर बाजार में हंगामा किया। इसे लेकर व्यापारी आमने-सामने आ गए। कई थानों की पुलिस बुलाकर मामले को शांत किया। उसके बाद लोगों ने कोतवाली में सीओ का घेराव किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

इंटरनेट मीडिया पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। कोतवाली के साहगासा निवासी आशु सैफी ने इसका विरोध किया। आशु की खैरनगर में दुकान है। आशु का कहना है कि खैरनगर में ही दुकान करने वाले राजा सिंह निवासी जत्तीवाड़ा ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। आशु अपने साथियों के साथ राजा की दुकान पर पहुंच गया, जहां दोनों में मारपीट हो गई। उसके बाद हंगामा हो गया। सांप्रदायिक टकराव के हालात बन गए। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संप्रदाय के लोगों को शांत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर सीओ का घेराव कर दिया। सीओ अरविद चौरसिया ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया और राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि राजा के खिलाफ आइटी एक्ट में कार्रवाई कर दी गई है।

फोटो एडिट कर इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी

किरायेदार ने एक किशोरी की फोटो एडिट कर इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी। किशोरी के स्वजन ने आरोपित के स्वजन से शिकायत की तो उन्होंने मारपीट की। किशोरी के स्वजन ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में किशोरी स्वजन के साथ रहती है। इसी क्षेत्र में आरोपित युवक भी रहता है। किशोरी की दोस्ती आरोपित की बहन से है। कुछ दिन पहले किशोरी ने उसकी बहन के साथ फोटो खिचवा लिए थे। आरोपित ने अपनी बहन के फोटो क्राप कर किशोरी की फोटो अपनी फोटो के साथ एडिट कर ली। आरोप है कि युवक फोटो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपित की तलाश के लिए टीम भेजी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।