मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 को मेरठ में, कुलवंत सिंह स्टेडियम में रैली को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में पूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित करेंगे। वे राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के निवास पर भी जाएंगे और दोपहर में लखनऊ लौटेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में करेंगे प्रवास।
कुलवंत सिंह स्टेडियम में पूर्व सैनिकों को करेंगे संबोधित।
राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के निवास पर भी जाएंगे।
जागरण संवाददाता, मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 14 नवंबर को मेरठ आएंगे। मुख्यमंत्री यहां सवा दो घंटे के प्रवास करेंगे। उनका हेलीकाप्टर से दोपहर 12 बजे रिमाउंट एंड वेटरनरी कार्प्स सेंटर एंड कालेज के पास स्थित सैन्य हेलीपैड पहुंचेगा। यहां से कार द्वारा माल रोड पर कुलवंत सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे पूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित करेंगे।
दोपहर एक बजे लंच के बाद वह कार द्वारा शास्त्री नगर ए ब्लाक स्थित राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर के निवास पर भी शोक जताने जाएंगे। यहां से वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। दोपहर 2:15 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
उधर, मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को मेरठ आगमन के दौरान सेंट्रल मार्केट का दौरा करने और उन व्यापारियों की व्यथा सुनने की मांग की है, जिनकी दुकानें कार्रवाई के चलते टूट गई हैं और उनकी रोजी रोटी पर संकट है।