विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी यूपी सबएरिया की मेगा वेटरंस रैली में पहुंचे सीएम योगी, सैन्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों करेंगे संवाद

By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 14 Nov 2026 01:15 PM (IST)

मेरठ छावनी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया द्वारा आयोजित मेगा वेटरंस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस कार्यक्रम ...और पढ़ें

पश्चिमी यूपी सबएरिया की मेगा वेटरंस रैली में पहुंचे योगी आदित्यनाथ। जागरण

पश्चिमी यूपी सबएरिया की मेगा वेटरंस रैली में पहुंचे योगी आदित्यनाथ। जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में वेटरंस रैली में भाग लिया।

  2. वीर नारियों, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों को योगी ने सम्मानित किया।

  3. सैनिक परिवारों के कल्याण और सम्मान का यह महत्वपूर्ण मंच बना।

जागरण संवाददाता, मेरठ। देश की सीमाओं की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान में शनिवार को मेरठ छावनी स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में मेगा वेटरंस रैली का आयोजन किया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया की ओर से आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री वीर नारियों, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों को सम्मानित करेंगे। साथ ही सैन्य सेवाओं से जुड़े रहे कुछ पूर्व सैनिक अधिकारियों और जवानों से सीधा संवाद भी करेंगे।

रैली में सम्मानित होने वालों में छह वीर नारियां एवं माताएं, सात वीरांगनाएं और तीन गैर-पेंशनभोगी पूर्व सैनिक शामिल हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए तैयार की गई विशेष सूची में सेना के 13 पूर्व सैनिक अधिकारियों और जवानों के नाम हैं। इनमें मेजर जनरल से लेकर हवलदार तक के सैन्य पदों पर सेवाएं दे चुके पूर्व सैनिक शामिल हैं। पूर्व सब एरिया कमांडर ब्रिगेडियर एससी जौहर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने वाले पूर्व सैन्य अधिकारियों में शामिल होंगे।

इन वीर नारियों एवं माताओं का होगा सम्मान
सम्मानित होने वाली वीर नारियों एवं माताओं में मेजर अमित शर्मा (सेना मेडल) की पत्नी अर्चि सिंह, मेजर केतन शर्मा (सेना मेडल) की माता उषा शर्मा, सिपाही अजमेर अली (कीर्ति चक्र) की पत्नी अबरीशा खातून, सैपर सतीश कुमार (सेना मेडल) की पत्नी विमलेश देवी, सिपाही नितिन कुमार की पत्नी माला और हवलदार अनिल कुमार तोमर (शौर्य चक्र) की पत्नी मीनू शामिल हैं।

सात वीरांगनाओं को भी मिलेगा सम्मान
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने वाली वीरांगनाओं में सूबेदार सुरेश कुमार की पत्नी पर्विता देवी, नायक अमित कुमार वालियान की पत्नी सीमा वालियान, सिपाही राम दिया की पत्नी संतोष कुमारी, हवलदार धर्मेंद्र कुमार की पत्नी गीता देवी, लांस नायक जोनी कुमार की पत्नी संगीता देवी, नायक विकास कुमार की पत्नी नीतू सैनी और नायक जितेंद्र सिंह की पत्नी सुमन देवी शामिल हैं। तीन गैर-पेंशनभोगी पूर्व सैनिक भी सम्मानित होंगे। इनमें लांस नायक प्रियपाल सिंह, राइफलमैन हरबीर सिंह और सिपाही नरेंद्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

इन 13 पूर्व सैनिकों से मुख्यमंत्री करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य पूर्व सैनिकों को शामिल किया गया है। इसमें शामिल नाम इस प्रकार हैं—
1. मेजर जनरल सुरेश चंद्रा, वीएसएम - एएमसी
2. ब्रिगेडियर रणबीर सिंह, एवीएसएम, वीआरसी - मराठा लाइट इन्फैंट्री
3. ब्रिगेडियर पीके नरूला, वीएसएम - डोगरा रेजिमेंट

4. कर्नल कुंवर शिव प्रताप सिंह, वीएसएम - महार रेजिमेंट।
5. कर्नल जितेंद्र कुमार, वीआरसी - आर्टिलरी
6. कर्नल जेएस तोमर - डोगरा रेजिमेंट
7. सूबेदार रामपाल सिंह - जाट रेजिमेंट

8. सूबेदार (मानद कैप्टन) सुभाष चंद नागर - पैरा रेजिमेंट
9. सूबेदार पूरन सिंह यादव - आर्मी सर्विस कोर (एएससी)
10. मानद कैप्टन प्रेम कुमार चौहान, वीआरसी - राजपूताना राइफल्स

11. लांस दफेदार अमरीश कुमार शर्मा - आर्मर्ड कोर।
12. हवलदार लोवपाल सिंह, एसएम - जाट रेजिमेंट
13. हवलदार सुनील कुमार, एसएम - जाट रेजिमेंट

इनके अतिरिक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया के पूर्व कमांडर ब्रिगेडियर एससी जौहर भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस समय सब एरिया कमांडर ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी होते थे।

सैनिक परिवारों के सम्मान का बनेगा मंच
रैली का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और बलिदानियों के परिवारों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ उनके कल्याण से जुड़ी पहल को आगे बढ़ाना है। सैन्य सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। वहीं, सेना से सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों और जवानों के साथ मुख्यमंत्री का संवाद सैनिक समुदाय की समस्याओं, अपेक्षाओं और उनके अनुभवों को सीधे शासन तक पहुंचाने का अवसर बनेगा। मेरठ छावनी में आयोजित होने वाली यह रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा, सैनिकों के शौर्य और उनके परिवारों के त्याग को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।