Move to Jagran APP

सीमा विवाद पर आज मंथन करेंगे यूपी और हरियाणा के सीएम Meerut News

पांच जनपदों की सीमा को लेकर यूपी और हरियाणा के बीच चले आ रहे पुराने विवाद को लेकर आज शनिवार को दोनों प्रदेशों के मुख्‍यमंत्री लखनऊ में मंत्रणा करेंगे।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 09:56 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 09:56 AM (IST)
सीमा विवाद पर आज मंथन करेंगे यूपी और हरियाणा के सीएम Meerut News
सीमा विवाद पर आज मंथन करेंगे यूपी और हरियाणा के सीएम Meerut News

मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्यों की सीमा के विवाद को समाप्त करने की कवायद की जा रही है। प्रदेश के पांच जनपदों की सीमा पर हरियाणा से विवाद है। इसे लेकर किसान आपस में झगड़ते हैं। समाधान के लिए यूपी से कमिश्नर मेरठ अनीता सी मेश्राम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। लगभग एक महीने से इस दिशा में प्रयास भी किए जा रहे हैं। अब शनिवार को लखनऊ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री की बैठक तय है। बैठक के लिए विभिन्न जानकारियां लेकर कमिश्नर अनीता सी मेश्राम लखनऊ पहुंचेंगी।

loksabha election banner

पुराना चला आ रहा विवाद

हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा का विवाद खासा पुराना है। उत्तर प्रदेश के पांच जनपदों शामली, सहारनपुर, बागपत, गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ की सीमा हरियाणा से मिलती है। यमुना नदी राज्यों की सीमा निर्धारित करती है, लेकिन नदी का कटान विवाद को बढ़ा देता है। दोनों राज्यों की सरकार और प्रशासनिक अधिकारी विवाद को खत्म करने के प्रयासों में जुटे हैं। कमिश्नर ने हाल ही में दोनों राज्यों और सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक करके संयुक्त सर्वे करके सीमा पर लगे सीमा पिलर की खोज करने का निर्देश दिया था।

आज योजना बनाएंगे दोनों राज्यों के सीएम

दोनों राज्यों की सीमा का विवाद निपटाने के लिए शनिवार को दोनों राज्यों के सीएम लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री निवास में शाम चार बजे बैठक करेंगे। बैठक में इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने बताया कि हाल ही में दोनों राज्यों और सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों के संयुक्त सर्वे की रिपोर्ट इस बैठक में पेश की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.