स्वच्छ मेरठ : सड़क से हटेगा अतिक्रमण, सुधरेगी स्ट्रीट लाइट
गुरुवार को स्वछ मेरठ स्वस्थ मेरठ अभियान का शुभारंभ वार्ड 52 के जवाहर क्वाटर्स कालोनी के गेट नंबर चार से अपर नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने किया।
मेरठ । गुरुवार को स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ अभियान का शुभारंभ वार्ड 52 के जवाहर क्वाटर्स कालोनी के गेट नंबर चार से अपर नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान जवाहर क्वाटर्स रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष जसवीर सिंह नैयर व सचिव विजय सिरोही समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सुबह नौ बजे शुरू हुए अभियान में नगर निगम के सफाई निरीक्षक रविशेखर के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने जवाहर क्वाटर्स कालोनी और आदर्श नगर की गलियों में झाड़ू लगाई। जगह-जगह एकत्र कूड़े को डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी के जरिए उठाया गया। इसके बाद अपर नगर आयुक्त समस्याओं से रूबरू हुए। पदाधिकारियों ने बताया कि पूरी कालोनी की सीवर लाइन चोक है। आए दिन सफाई करानी पड़ती है। सीवर लाइन बहुत पुरानी है। इसमें व्यवसायिक प्रतिष्ठानों जैसे अस्पताल व होटल का सीवर भी कालोनी की सीवर लाइन में ही बहाया जा रहा है। कालोनी में बिजली के खंभे तिरछे हो गए हैं। बिजली की केबिल लाइन लटक रही है। जिसे हाथ से छुआ जा सकता है। कालोनी में आवारा कुत्तों का आतंक है। बेगम पुल की ओर से जवाहर क्वाटर्स कालोनी को जैसे ही प्रवेश करते हैं। प्रवेश द्वार पर ही भारी अतिक्रमण है। जिससे सड़क संकरी हो गई है। अंधेरे में मुख्य मार्ग, असुरक्षा का माहौल
जवाहर क्वाटर्स रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी मेरठ के पदाधिकारियों ने अपर नगर आयुक्त को बताया कि कालोनी के गेट नं तीन व चार की मुख्य सड़क पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। मार्ग पर अंधेरा कायम है। रात को यहां आने-जाने में डर लगता है। असुरक्षा का माहौल है। कालोनी के अंदर भी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। अपर नगर आयुक्त ने पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार की बात कही। इन्होंने कहा-
जवाहर क्वाटर्स कालोनी में सफाई की व्यवस्था ठीक है। आबू नाले की सफाई भी शुरू हो गई है। यहां के लोगों की प्रमुख समस्या सीवर लाइन चोक होने की है। स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण की स्थिति भी मौके पर देखी है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है ये समस्याएं जल्द ही हल कर दी जाएगी।
-अमित कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त आबू नाले की सफाई के दौरान निकलने वाली सिल्ट के ढेर सड़क पर लगे हैं। जिनको हटाने के निर्देश सफाई निरीक्षक को दिए गए हैं। नालियों में मल बहाया जा रहा है। सेप्टिक टैंक न होने की शिकायत भी मिली है। जिसे भी देखा जाएगा। डस्टबिन रखवाने के लिए लोगों ने कहा है। यह भी देखा जाएगा।
-डॉ. गजेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
पब्लिक की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
फोटो-45
हमारी मुख्य समस्या सीवर लाइन की है। यह ठीक हो जाए तो कालोनी नरक बनने से बच जाएगी।
-अनिल मित्तल फोटो-44
बेगम पुल की ओर से कालोनी की तरफ प्रवेश करते ही अतिक्रमण रास्ता रोक देता है। यह हटना चाहिए।
-अक्षय फोटो 42
बिजली के तार पूरी कालोनी में लटक रहे हैं। कई मर्तबा संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया। सुधार नहीं हुआ।
-जसवीर सिंह फोटो-41
स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था बेकार है। मुख्य मार्ग पर एक भी लाइट नहीं जलती है। जबकि इस मार्ग पर आवागमन बहुत है।
-हरीशंकर फोटो-40
जवाहर क्वाटर्स व कल्याणी के बीच पुलिया में एक तरफ दीवार नहीं है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
-डॉ. ऋषि भाटिया ये हैं प्रमुख समस्याएं
- कालोनी की सीवर लाइन चोक है। आए दिन सीवर बहने लगता है।
- बेगम पुल से कमिश्नरी पुल तक सड़क पर अवैध होर्डिग और अतिक्रमण है।
- बेगम पुल से कमिश्नरी तक सड़क के बीच बिजली के खंभे मौजूद हैं।
- कालोनी में स्ट्रीट लाइट खराब है। मुख्य मार्ग पर लगी नहीं है।
- कालोनी में 50 से ज्यादा आवारा कुत्तों का आतंक है।
- जवाहर क्वाटर्स व कल्याणी के बीच खतरनाक पुलिया है। नगर निगम अधिकारी का वादा
-अभियान चलते ही गुरुवार शाम नगर निगम की टीम ने सड़क से अवैध होर्डिग हटा दिए।
-अतिक्रमण हटाने का संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया।
- चोक सीवर लाइन की सफाई कराएंगे। और क्या समस्या है यह भी देखा जाएगा।
- बिजली के खंभे सड़क से हटाने के लिए संबंधित विभाग को लिखा जाएगा।
- स्ट्रीट लाइट मौजूद बिजली के खंभों पर लगाने की बात लोगों से कही।
- नियमानुसार आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने की बात कही।
- पुलिया पर दीवार बनाने के लिए निर्माण विभाग से कहा जाएगा।