सहारनपुर में गली में चारा रखने को लेकर खूनी संघर्ष, महिला सहित तीन घायल Saharanpur News
सहारनपुर जिले के महेशपुर गांव में मंगलवार को गली में चारा रखने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला शामिल है।
सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर जिले के महेशपुर गांव में मंगलवार को गली में चारा रखने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी नानौता भिजवाया।
मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे बडगांव थाना क्षेत्र के गांव में महेशपुर मे लाल सिंह पुत्र फूल सिह व महावीर पुत्र सुगन के बीच गली में चारा रखने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से हुए पथराव में एक पक्ष के श्याम सिंह पुत्र फूल सिंह अमृता पुत्री श्याम सिंह और दूसरे पक्ष के रविंद्र पुत्र महावीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को सीएससी ननौता भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उनके नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी रणवीर सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।