विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति-पत्नी के विवाद में 'जकड़ा' मासूम! पैर में जंजीर और ताला डालकर बेड पर छोड़ा; मामले की जांच में जुटी मेरठ पुलिस

By Shubham Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 05 Oct 2026 05:29 PM (IST)

Meerut News: सरधना क्षेत्र में एक बच्चे के पैर में जंजीर बांधकर ताला लगाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सरधना में बच्चे के पैर में जंजीर बांधने का वीडियो वायरल।

  2. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, पति-पत्नी का विवाद बताया।

  3. कालंद गांव में बंदर ने बच्चे पर हमला किया, ग्रामीणों में दहशत।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक बच्चे के बाएं पैर को जंजीर से बांधकर ताला लगा रखा है और बच्चा खोलने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

सोमवार को एक 13 सेकेंड का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हुआ। जिसमें बच्चा बेड पर लेटा हुआ है और उसके बाएं पैर में जंजीर बांधकर ताला लगाया हुआ है। वीडियो में बच्चा जंजीर को हटाने का प्रयास करते हुए झटपटा रहा है। वीडियो वायरल करने वाले ने युवक ने उक्त वीडियो को सरधना थाना क्षेत्र के जलालपुर का बताया है। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पति और पत्नी का विवाद है। जांच चल रही है। साथ ही चाइल्ड लाइन से भी बात की जा रही है। उधर, इस मामले को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: खंडहर में मिला चोरी की बाइकों का जखीरा, अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; चार गिरफ्तार

घर में घुसकर किसान के बेटे पर बंदर ने किया हमला

सरधना: कस्बे से लेकर देहात क्षेत्र के गांवों तक बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर अब घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। सोमवार को कालंद गांव में छत के रास्ते घर में घुसे एक बंदर ने किसान के 14 वर्षीय बेटे पर हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ें- VIDEO: चलती बाइक अचानक बनी आग का गोला, जान बचाने को युवक ने लगा दी छलांग; मेरठ में 1 KM दूर तक दिखा धुआं

कालंद गांव निवासी सचिन ने बताया कि गांव में पिछले काफी समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। सोमवार को उनका 14 वर्षीय बेटा अनंत शर्मा प्रथम तल से सीढ़ियों के रास्ते ऊपर जा रहा था। इसी दौरान छत के रास्ते एक बंदर घर में घुस आया और अनंत पर हमला कर दिया। बंदर ने उसके बाएं हाथ पर काट लिया। जिसके बाद शोर-शराबा होने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और बंदर को किसी तरह वहां से भगाया।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, बिहार से अपने 4 बच्चों संग युवक के घर मेरठ पहुंची महिला

घटना के बाद स्वजन घायल अनंत को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज सीरम लगाया। सचिन ने बताय कि चिकित्सकों ने उसे दोबारा उपचार के लिए बुलाया है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के झुंड आए दिन घरों की छतों पर घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही लोगों पर हमला कर देते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।