विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhath Puja 2022: मेरठ में अस्त होते हुए सूर्य को देंगे अर्ध्य, सभी घाट छठ मैया के गीतों से होंगे गुंजायमान

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATT
Published: Sun, 30 Oct 2022 08:54 AM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2022 01:23 PM (IST)

Chhath Puja 2022 मेरठ में पूर्वाचंल समाज के लोग आज शाम और कल सुबह पहुंचकर सूर्य भगवान को अर्ध्य देंगे। ...और पढ़ें

Chhath Puja In Meerut मेरठ में गगोल तीर्थ में साफ-सफाई कर छठ पूजन की तैयारी की गई है।
Chhath Puja In Meerut मेरठ में गगोल तीर्थ में साफ-सफाई कर छठ पूजन की तैयारी की गई है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Chhath Puja In Meerut मेरठ में सूर्य उपासना के सबसे बड़े महापर्व छठ पूजन में दूसरे दिन खरना मनाया गया। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को रोटी के साथ गुड़ की खीर ग्रहण की। इसी के साथ अगले 36 घंटे के लिए महिलाओं का निर्जल व्रत शुरू हो गया है। आज रविवार सायं अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजन के दौरान सभी घाट छठ मैया के गीतों से गुंजायमान होंगे।

सूर्य भगवान को अर्ध्य देंगे

भक्तिमय वातावरण के बीच बांस की टोकरी को सजाकर उसमें गगोल फल, शरीफा, मूली, सेब, केला, संतरा व ठेकुआ का प्रसाद आदि खाद्य सामग्री रखकर अस्त होते हुए सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया जाएगा। इसके बाद सोमवार प्रात: उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के बाद व्रत का पारण होगा। व्रत रखकर संतान सुख प्राप्ति, उनकी दीर्घायु व परिवार में सुख समृद्धि संपन्नता के लिए कामना की गई।

गगोल तीर्थ में साफ-सफाई

छठ पूजन के लिए सजकर तैयार हुए घाट परतापुर गगोल तीर्थ में साफ-सफाई कर छठ पूजन की तैयारी की गई है। यहां पर शहर भर से पूर्वाचंल समाज के लोग आज शाम और कल सुबह पहुंचकर सूर्य भगवान को अर्ध्य देंगे। इसके अलावा चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, जेल चुंगी, गंगानगर, पल्लवपुरम आदि स्थानों पर भी छठ पूजन को लेकर तैयारी की गई है।

आइ-ब्लाक गंगानगर में हुआ पूजन

गंगानगर आइ-ब्लाक स्थित शिव दुर्गा मंदिर में गंगानगर छठ पूजन समिति की ओर से आयोजित छठ पूजन का आयोजन किया गया है। शनिवार को मंदिर परिसर स्थित बेदी को साफ-सफाई कर पुताई की गई। वहीं, कृत्रिम जलाशय को भी स्वच्छ कर छठ पूजन की तैयारी की गई। शाम को पूजन में डा. राजेश कुमार सिंह, शांति देवी, परमहंस यादव, राहुल यादव, आरके यादव, गीता देवी, सीमा गुप्ता, रिचा यादव, संगीता देवी, पंकज यादव, समय बहादुर सिंह व आनंद मिश्रा मौजूद रहे।

यहां भी पूजन

चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में मनाया खरनाचौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित आवास में प्रो. एके चौबे के यहां खरना का पूजन हुआ। पूजन में के. तिवारी, पूजन में प्रतिमा चौबे, निशा चौबे, सरोज पांडेय, अपर्णा सिंह, सुनीता पांडेय व नीतू पांडेय मौजूद रहे। महिलाओं ने व्रत रखा। 

यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2022: नियमों का पालन करने से प्रसन्न होती हैं छठी माता, मिलता है मनोवांछित फल