नया स्वाद और रेसिपी लेकर आए हैं शेफ
लंबे इंतजार के बाद कुछ होटल और रेस्टोरेंट खुले तो शहर के लोगों के चेहरों पर रंगत नजर आई। वे मनपसंद वेज और नॉनवेज फूड का लुत्फ उठाने को बेताब हैं। वहीं होटल और रेस्टोरेंट के शेफ भी नए जायके और नई रेसिपी के साथ तैयार हैं। लंबे इंतजार के बाद लोगों का रुझान नॉनवेज फूड की ओर है।
मेरठ, जेएनएन। लंबे इंतजार के बाद कुछ होटल और रेस्टोरेंट खुले तो शहर के लोगों के चेहरों पर रंगत नजर आई। वे मनपसंद वेज और नॉनवेज फूड का लुत्फ उठाने को बेताब हैं। वहीं होटल और रेस्टोरेंट के शेफ भी नए जायके और नई रेसिपी के साथ तैयार हैं। लंबे इंतजार के बाद लोगों का रुझान नॉनवेज फूड की ओर है। बढ़ी नॉनवेज फूड की मांग
परतापुर बाइपास स्थित ब्रावुरा गोल्ड रिसोर्ट के शेफ तरुण दीप सिंह बताते हैं कि हम पिछले कुछ दिनों से होम डिलीवरी भी कर रहे हैं। इसमें 30 फीसदी मांग वेज फूड और 70 फीसदी डिमांड नॉनवेज फूड की हैं। लॉकडाउन के बाद वेज फूड में कई प्रयोग कर रहे हैं। नॉनवेज में स्मोकी फूड शामिल किया गया है। इस खाने में कोयले के धुंए का प्रयोग किया जाता हैं। इससे नया फ्लेवर और स्वाद है। वेज की बात करें तो आटा चिकन रेसिपी शहरवासियों के लिए नई और अलग है। जिसे गार्लिक पेस्ट, सिरका और चिकन मसाले के साथ तंदूर में रखकर तैयार किया जाता है। वेज पसंद करने वालों के लिए सोया चाप और मशरूम में भी नए स्वाद में उपलब्ध हैं।
लोग पसंद कर रहे हैं चाइनीज फूड
दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम के शेफ भूपेंद्र थापा का कहना है कि लोग सबसे ज्यादा चाइनीज फूड पसंद कर रहे हैं। इसमें फूड के साथ ही स्नैक्स की वैरायटी भी काफी होती है। स्वाद भी अलग होता हैं। मंचूरियन, नूडल्स की सबसे ज्यादा डिमांड है, लेकिन इस बार नए स्वाद के लिए वेज बुलेट स्नैक्स हैं। इसे ढेर सारी वेजीटेबल के साथ ही पनीर और चीज मिक्स करके बनाया जाता हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए लेमन शुगर सॉस का इस्तेमाल किया गया हैं। जो इस स्नैक्स को सबसे अलग करती हैं।
फूड से अधिक स्नैक्स की डिमांड
परतापुर बाईपास स्थित गोल्डन पाम रिसोर्ट के शेफ महावीर सिंह पंवार का कहना है कि लॉकडाउन में लोगों ने घर में रहकर वेज तो काफी खाया है, लेकिन नॉनवेज के शौकीनों की भूख काफी बढ़ गई है। यही कारण है कि रेस्टोरेंट में नॉनवेज की मांग काफी बढ़ गई है। वेज पसंद करने वाले लोग इंडियन खाने की जगह नूडल्स, चिली पनीर, पनीर टिक्का, सोया चाप टिक्का और लेमन चिली पनीर ही खाना चाहते हैं। नूडल्स में हमने इस बार नए प्रयोग कर उसके स्वाद में बदलाव किया है। इस बार नूडल्स को और अधिक स्पाइसी बनाने के लिए गार्लिक का प्रयोग किया गया हैं। इसका स्वाद शहरवासियों को काफी पसंद आने वाला है।