Move to Jagran APP

CCSU exam calendar: सीसीएसयू ने जारी किया सत्र 2022-23 का परीक्षा कैलेंडर, पूरा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड

CCSU exam calendar चौधरी चरण सिंह विवि ने सत्र 2022-23 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। सत्र 2022-23- एक अक्टूबर से भरे जाएंगे के विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म। एक दिसंबर से भरे जाएंगे वार्षिक परीक्षाओं के फार्म। छात्रों को तैयारी में आसानी होगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 10:39 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 10:39 AM (IST)
CCSU exam calendar: सीसीएसयू ने जारी किया सत्र 2022-23 का परीक्षा कैलेंडर, पूरा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड
CCSU exam calendar सीसीएसयू मेरठ ने परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। CCSU exam calendar मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि ने सत्र 2022-23 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर शनिवार को जारी कर दिया है। कोरोना के बाद बेपटरी हुए सत्र को समयबद्ध करने के लिए विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म, वार्षिक परीक्षा फार्म, सम सेमेस्टर और अन्य परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। विवि ने परीक्षा फार्म भरे जाने से लेकर विलम्ब शुल्क से फार्म भरे जाने और परीक्षा की संभावित तिथि भी घोषित कर दी है।

loksabha election banner

ये है वार्षिक कैलेंडर

विषम सेमेस्टर (दिसंबर- 2022 सत्र 2022-23)

परीक्षा फार्म भरने की तिथि - : 01.10.2022 से 25.10.2022 तक विलंब शुल्क के साथ - 26.10.2022 से 31.10.2022 तक विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन - 01.12.2022 से 20.12.2022 तक

वार्षिक परीक्षा सत्र (2022-23)

परीक्षा फार्म भरने की तिथि - 01.12.2022 से 31.12.2022 तक विलंब शुल्क के साथ - 01.01.2023 से 10.01.2023 तक वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन

 01.02.2023 से बीएड एवं अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाएं सत्र (2022-23)

परीक्षा फार्म भरने की तिथि-

01.03.2023 से 25.03.2023 तकविलंब शुल्क के साथ 26.03.2023 से 30.03.2023 तक परीक्षाओं का आयोजन: 01.05.2023 सेसम सेमेस्टर (जून-2023 सत्र)

परीक्षा फार्म भरने की तिथि -

01.03.2023 से 25.03.2023 तकविलंब शुल्क के साथ - 26.03.2023 से 30.03.2023 तकसम सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन 01.05.2023 से

पाठयक्रम में शामिल होगा शतरंज का खेल

मेरठ : मशाल रिले की अगुआई कर रहे अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डा. संजय कपूर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हर युवा को शतरंज जरूर खेलनी चाहिए। आने वाले समय से शतरंज की उपयोगिता को देखते हुए इस पाठयक्रम में भी शामिल किया जाएगा। क्योंकि दिमाग तेज करने के लिए सबसे आगे शतरंज का खेल है। देश में अब शतरंज खेल का जुनून लगातार बढ़ रहा है।

हर आयु वर्ग के लोग इसे खेल रहे हैं। देश के लिए सम्मान की बात है कि सौ साल में ऐसा कोई आयोजन शतरंज को लेकर नहीं हुआ है, जैसा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल से महाबलिपुरम में हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे हमारा खेल वापस लौट आया है। शतरंज की इस स्पर्धा में 187 देश के खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा देश के 75 शहरों से होकर मशाल रिले महाबलिपुरम पहुंचेंगी। सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के नौ शहरों में मशाल भ्रमण करेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.