विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परीक्षा फार्म भरने में क्या आपसे भी ली गई ज्यादा फीस!... CCSU वापस करेगा अतिरिक्त फीस, पोर्टल पर लिंक जारी

By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 06 Oct 2026 05:55 AM (IST)

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने परीक्षा फॉर्म भरने में छात्रों से वसूली गई अतिरिक्त फीस वापस करने की प्रक्रिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. CCSU छात्रों को अतिरिक्त परीक्षा फीस वापस करेगा।

  2. फीस वापसी के लिए पोर्टल पर लिंक जारी किया गया।

  3. छात्रों को बैंक खाते का विवरण अपलोड करना होगा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के कैंपस और संबद्ध कालेजों के छात्रों से परीक्षा फार्म भरवाने के दौरान मानक से अधिक वसूली गई फीस अब वापस होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अतिरिक्त शुल्क की रकम सीधे छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

05SKT_178.jpgRRR

सोमवार को परीक्षा फार्म पोर्टल पर फीस वापसी के लिए छात्रों से बैंक खाते से संबंधित विवरण मांगे गए। विषम सेमेस्टर के प्रोजेक्ट, यूजी एक्स, पीजी बैक और लेफ्ट आउट प्रैक्टिकल के फार्म भरते समय कई दिनों तक छात्रों से अतिरिक्त शुल्क लिया गया था। इसमें प्रोजेक्ट शुल्क के नाम पर 800 रुपये, यूजी एक्स और पीजी बैक के लिए 78 रुपये और लेफ्ट आउट प्रैक्टिकल के लिए 250 रुपये अतिरिक्त लिए जाने की शिकायत छात्रों ने की थी।

पोर्टल पर ऐसे मिलेगा रिफंड
विश्वविद्यालय की ओर से शुरू की गई प्रक्रिया में छात्रों को आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर दिए गए लिंक पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। सत्यापन के बाद छात्र का शैक्षणिक विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। छात्रों को बैंक खाते की जानकारी भरने के साथ बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करनी होगी। इसके अलावा स्व-घोषणा पत्र भी अपलोड करना होगा। आवेदन सबमिट होने के बाद विश्वविद्यालय का अकाउंट सेक्शन विवरण और अतिरिक्त काटी गई फीस का सत्यापन करेगा। सत्यापन के बाद राशि सीधे संबंधित छात्र के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

भविष्य में बैंक डिटेल दर्ज कराने की मांग
छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने कहा कि छात्रों से अतिरिक्त लिया गया एक-एक रुपया वापस कराया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि भविष्य में परीक्षा फार्म भरते समय ही पोर्टल पर छात्रों के बैंक खाते की जानकारी दर्ज कराने का विकल्प दिया जाए। इससे यदि तकनीकी गड़बड़ी के कारण अतिरिक्त शुल्क कटता है तो उसे वापस करने की प्रक्रिया आसान हो सकेगी।