विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीएड प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाएं 16 से, सीसीएसयू ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

By Rajendra Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 12 Jul 2026 05:51 PM (IST)

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी किया है, जो अब 16 जुलाई से 22 अगस्त तक चलेंगी।

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 16 जुलाई से 22 अगस्त तक।

  2. सीसीएसयू ने रद्द परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी किया।

  3. प्राचार्यों को आंतरिक परीक्षा के अंक अपलोड करने के निर्देश।

जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने संबद्ध बीएड कालेजों की बीएड प्रथम वर्ष-26 की प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षाएं अब आगामी 16 जुलाई से शुरू होंगी। साथ ही आगामी 22 अगस्त तक चलेंगी। दो दिन में 50 अथवा उससे अधिक कालेजों की परीक्षाएं होंगी।

विश्वविद्यालय ने वर्ष-26 की बीएड प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाएं पहले 14 जुलाई से लेकर 18 सितंबर तक कराने की घोषणा की थी। विश्वविद्यालय ने अचानक यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया। इस कारण हजारों छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हुई। छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं निरस्त करने का विरोध भी किया। क्योंकि परीक्षा देने वाले हजारों छात्र-छात्राएं पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से भी हैं।

प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित होते ही सभी ने अपने ट्रेन के रिजर्वेशन करा लिए थे। यह परीक्षाएं निरस्त होने के कारण उनको अपने रिजर्वेशन निरस्त कराने पड़े। जिससे सभी को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।

विश्वविद्यालय ने शनिवार को परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने अब निरस्त की गई सभी प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं 16 जुलाई से 22 अगस्त तक कराने का कार्यक्रम घोषित किया है। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दो दिन में करीब 50 अथवा उससे अधिक कालेजों की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा की तिथि के हिसाब से कालेजों के कोड जारी किए गए हैं।

पहले दो दिन 16 एवं 17 जुलाई को करीब 52 बीएड कालेजों की परीक्षाएं होंगी। इसी तरह अन्य तिथियों में भी परीक्षाएं रखी गई हैं। अंतिम तिथि 21 व 22 अगस्त में 24 बीएड कालेजों की प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाएं होंगी।

अंक अपलोड कराएं प्राचार्य
परीक्षा नियंत्रक ने प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा से पूर्व आंतरिक परीक्षाओं के अंक भी अपलोड करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी प्राचार्यों से कहा है कि बीएड द्वितीय वर्ष-26 की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं संपंन हो चुकी हैं। अनेक छात्र-छात्राओं के आंतरिक परीक्षा के अंक अपलोड न होने के कारण प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके। ऐसे ही बीएड प्रथम वर्ष में हुआ।कहा है कि इन परीक्षा से पूर्व आंतरिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। ताकि छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।