विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE: आंसर शीट में गड़बड़ी की शिकायत और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुला, यह है आवेदन का पूरा प्रोसेस

By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 02 Jun 2026 06:09 PM (IST)

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल खोला है। छात्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. केवल स्कैंड कापी प्राप्त करने वाले छात्र ही कर सकेंगे आवेदन, आफलाइन आवेदन नहीं होंगे स्वीकार।

  2. प्रति प्रश्न 25 रुपये और वेरिफिकेशन के लिए 100 रुपये शुल्क, एक बार ही सबमिट करना है आवेदन।

जागरण संवाददाता, मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं (सत्र 2025-26) के परिणाम के बाद छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में मिली कमियों के वेरिफिकेशन और प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। बोर्ड की ओर से मंगलवार दो जून को जारी सर्कुलर के अनुसार यह ‘स्टेज-2' की प्रक्रिया है, जिसका लाभ छात्र शनिवार छह जून मध्यरात्रि तक उठा सकते हैं। सोमवार को यह प्रक्रिया तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो सकी इसलिए बोर्ड ने एक दिन अतिरिक्त बढ़ा दिया है।

सीबीएसई की इस प्रक्रिया पर अभिभावकों और विद्यार्थियों का सवाल यह है कि स्कैंड कापी देखने के बाद यदि उसमें कोई गलती बोर्ड की मिले तो उसे सुधरवाने के लिए छात्रों से ही अतिरिक्त शुल्क क्यों लिया जा रहा है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने ‘स्टेज-1' के तहत अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिका की स्कैन्ड कापी पहले ही प्राप्त कर ली है। जिन छात्रों के पास स्कैंड कापी नहीं है, वे इस प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे।

यह हैं महत्वपूर्ण तिथियां और निर्धारित शुल्क

  • आवेदन की तिथि : शनिवार छह जून मध्यरात्रि तक
  • वेरिफिकेशन शुल्क : स्कैंड कापी में मिली समस्याओं के वेरिफिकेशन के लिए 100 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका शुल्क देना है
  • पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) शुल्क : प्रश्नों के दोबारा मूल्यांकन के लिए छात्रों को 25 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से भुगतान करना होगा।

इन छह समस्याओं का होगा समाधान

  • गायब पन्ने
  • गायब सप्लीमेंट्री शीट
  • मैप या ग्राफ का न होना
  • धुंधले पन्ने
  • किसी अन्य छात्र की आंसर शीट की कापी आ जाना
  • उत्तर पुस्तिका का किसी दूसरे सेट की मार्किंग स्कीम से चेक होना।

यह है छात्रों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

केवल एक मौका : छात्र वेरिफिकेशन के लिए केवल एक एप्लीकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए भी केवल एक एप्लीकेशन ही सबमिट कर सकते हैं। इसलिए आवेदन फाइनल सबमिट करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी आवश्यक विषयों और प्रश्नों का चुनाव कर लिया है।
सिर्फ आनलाइन मोड : आवेदन और फीस का भुगतान पूरी तरह से आनलाइन यूपीआइ, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ही होगा। आफलाइन आवेदन या पोस्टलआर्डर, डीडी, चेक के माध्यम से फीस किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित समय के बाद कोई भी एप्लीकेशन मान्य नहीं होगी.

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए छात्रों को सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल https://postresult.cbseit.in/pvr/ पर जाना होगा। वहां डैशबोर्ड पर अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड आइडी का उपयोग करके लागिन करना होगा। इसके बाद वे वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन का विकल्प चुनकर, संबंधित विषय सिलेक्ट करके फीस का भुगतान कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीबीएसई द्वारा लिए गए निर्णय की सूचना छात्रों को दे दी जाएगी.