CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई के परिणाम घोषित, मेरठ की अदिति ने हासिल किए 500 में से 499 अंक
लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दोपहर दो बजे रिजल्ट घोषित कर दिया। मेरठ और आसपास के लिए जिलों में कई मेधावियों ने अच्छे अंक के साथ बाजी मारी है। मेरठ में अदिति सिटी टॉपर की टापर रहीं। उन्होंने 500 में 499 अंक हासिल किया।
मेरठ, जेएनएन। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दोपहर दो बजे रिजल्ट घोषित कर दिया। मेरठ और आसपास के लिए जिलों में कई मेधावियों ने अच्छे अंक के साथ बाजी मारी है। मेरठ में कई होनहारों को 490 अंक से ज्यादा का नंबर मिला तो वहीं कई मेधावियों ने 450 का आंकड़ा पार किया। मेरठ में अदिति सिटी टॉपर की टापर रहीं। उन्होंने 500 में 499 अंक हासिल किया है। इनके आगे अभी तक किसी अन्य ने नंबर हासिल नहीं किया है।
- शामली में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के आरव बालियान 99.2 फीसद के साथ जिले में प्रथम स्थान पर हैं।
- सहारनपुर के रेनबो स्कूल की अदिति गोयल ने कॉमर्स स्ट्रीम में सर्वाधिक 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
- डीडीपीएस बिजनौर की पीसीएम ग्रुप छात्रा मुस्कान अरोड़ा ने 99.2 अंक प्राप्त किए।
रिजल्ट जारी होते ही सभी छात्रों के चेहरे खिले गए। कोविड के कारण प्री बोर्ड के आधार पर ही अंक दिए गए हैं। इसे लेकर स्कूलों को सीबीएसई की ओर से मानक के आधार पर रिजल्ट तैयार करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद स्कूलों ने तैयारी के साथ सीबीएसई को पूरी जानकारी दी थी। जिसके बाद से आज दोपहर दो बजे सीबीएसई ने रिजल्ट जारी कर दिया। मेरठ आसपास के जिलों के सभी बच्चे पास हुए हैं।
छात्रों को था लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद ही छात्रों को सीबीएसई के परिणाम का लंबे समय से इंतजार था। रिजल्ट की घोषणा से पहले ही कई बार जल्द परिणाम घोषणा के कयास लगाए जा रहे थे। जिसके बाद शुक्रवार को रिजल्ट जारी किया गया। मेधावियों में परिणाम की घोषणा को लेकर खुशी लहर है।