Move to Jagran APP

एसपी क्राइम बनकर इंस्पेक्टर सदर को किया फोन

गोदाम खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस एक पक्ष को थाने लेकर आ गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 10:45 PM (IST)
एसपी क्राइम बनकर इंस्पेक्टर सदर को किया फोन
एसपी क्राइम बनकर इंस्पेक्टर सदर को किया फोन

मेरठ, जेएनएन। गोदाम खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस एक पक्ष को थाने लेकर आ गई। दूसरे पक्ष का आरोप है कि आरोपितों ने एसपी क्राइम बनकर सदर इंस्पेक्टर को फोन करा दिया। इसकी वजह से पुलिस ने हमलावरों को थाने से छोड़ दिया। उन्होंने एसपी क्राइम से मामले की शिकायत की है।

loksabha election banner

सदर बाजार थाना क्षेत्र के नया बाजार में आभा बंसल पुत्री राजेंद्र बंसल स्वजन संग रहती हैं। उनकी गंज बाजार में श्रीराम मैसर्स फर्म है। उन्होंने दिनेश कुमार से गोदाम किराए पर ले रखा है। आरोप है कि गोदाम को गुड़ व्यापारी महेंद्र अग्रवाल जबरन खाली कराना चाहता है। इसकी वजह से उनका महेंद्र से विवाद चल रहा है। शनिवार को आभा गुड़ मंडी स्थित महेंद्र की दुकान पर गई थीं। उसी दौरान उनकी कहासुनी हो गई। इसी बीच महेंद्र के बेटे ने आभा पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गई। पुलिस महेंद्र और उनके बेटे को थाने लेकर आ गई। पुलिस आफिस में आभा ने बताया कि सदर बाजार इंस्पेक्टर को महेंद्र के स्वजन ने एसपी क्राइम बनकर फोन कर दिया। इसकी वजह से उन्होंने दोनों को थाने से छोड़ दिया। सदर बाजार थाना प्रभारी बिजेंद्र पाल राणा का कहना है कि उनके पास को कोई फर्जी फोन नहीं आया। एक पक्ष ने अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। उसके बाद अधिकारियों को मामला बताया गया था। महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.